×

साल के 365 दिन बैगन बना रहेगा सदाबहार, कृषि वैज्ञानिकों ने किया इस किस्म का इजाद

सब्जी के राजा बैगन  अब साल के 365 दिन मिलेगा।बिहार में बैगन की खेती सालभर होगी।जिसका उत्पाद भी ज्यादा होगा। वैसे भी देश की कुल खपत का लगभग 9 प्रतिशत सब्जी का उत्पादन बिहार में होता है। बीएयू(बिहार कृषि विश्वविद्यालय) के वैज्ञानिकों ने बैंगन की ऐसी नई किस्म  निकाली है।

suman
Published on: 15 Aug 2023 6:59 AM GMT
साल के 365 दिन बैगन बना रहेगा सदाबहार, कृषि वैज्ञानिकों ने किया इस किस्म का इजाद
X

जयपुर सब्जी के राजा बैगन अब साल के 365 दिन मिलेगा।बिहार में बैगन की खेती सालभर होगी।जिसका उत्पाद भी ज्यादा होगा। वैसे भी देश की कुल खपत का लगभग 9 प्रतिशत सब्जी का उत्पादन बिहार में होता है। बीएयू(बिहार कृषि विश्वविद्यालय) के वैज्ञानिकों ने बैंगन की ऐसी नई किस्म निकाली है। सर्दी व गर्मी दोनों में इसकी खेती होगी। जो 42 डिग्री तापामन पर लगेंगे।इस नई किस्म का नाम 'सदाबहार' है। नई शोध वाला बैंगन का रंग हरा है। इसके फल हरे रंग की धारियों वाले होते हैं।

इस एक बैंगन का वजन 85-88 ग्राम है। एक पौधे में 23-26 फल लगते हैं। कुल उत्पादन के मामले में यह प्रचलित किस्मों से काफी अधिक है। गर्मी के मौसम में इसका उत्पादन तो थोड़ा कम यानि 270 क्विटल प्रति हेक्टेयर होगा।

OMG: 8 साल के बच्चे ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड, किया इतना बड़ा कारनामा

शोध में नई किस्म के पौधे क्षेत्र की हर परिस्थिति को सहने में सक्षम हैं। साथ ही बैगन का यह किस्म फल व तना छेदक के प्रति सहिष्णु है। इस किस्म में बीज बहुत कम है। इसका स्वाद पहले से भी बेहतर है। यह किस्म एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है, जिससे शरीर को स्वस्थ रहने मे लाभ मिलेगा।

suman

suman

Next Story