अरे वाह! यहां बिना पैसों के बजती है शहनाई, क्या आपने देखा है 2 रुपए 50 पैसे वाली शादी

suman
Published on: 6 July 2018 6:48 AM GMT
अरे वाह! यहां बिना पैसों के बजती है शहनाई, क्या आपने देखा है 2 रुपए 50 पैसे वाली शादी
X

जयपुर:इस जगह होती है इतनी सस्ती शादी, प्रतिदिन करीब 45 जोड़ो का होता है विवाह। अभी चारों तरफ शादियों का माहौल बना हुआ हैं। हर तरफ जगमगाती हुई इमारतें और बेंड-बाजे की धुन पर नाचते हुए बारातियों को देखा जा सकता हैं। शादियों का माहौल होता ही इतना खुशनुमा होता है कि ना चाहते हुए भी पैर अपने-आप थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई काफी चर्चे में थी, क्योंकि वहां देश के कई सेलेब्रिटी तो देखने को ही मिले और इसी के साथ सजावट भी बहुत आलिशान थी। ऐसी ही कई खर्चे वाली शादियाँ देखने को मिलती हैं, जो फिजूलखर्ची के अलावा कुछ भी नहीं। लेकिन देश में एक ऐसी जगह हैं जहां के युवा शादी के नाम पर हो रहे आडंबर और पैसे फूंकने की प्रवृत्ति से बच रहे हैं।

रांची जिला अवर निबंधन कार्यालय में ऐसी शादियों का ट्रेंड बढ़ गया है। शादी के इस मौसम में यहां प्रतिदिन करीब 45 जोड़े विवाह बंधन में बंध रहे हैं। वो बताते हैं कि रीति रिवाजों से संपन्न हुई शादियों के बाद भी शादी का निबंधन कराने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

चाहते हैं सफेद दांत और सुंदर मुस्कुराहट तो दांतों से जुड़े इन 7 मिथकों पर न करें भरोसा

विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत नोटिस आवेदन के लिये 2.50 रुपये व विवाह संपन्न कराने का निबंधन शुल्क 10 रुपये देना होता है। वहीं, मैरिज रजिस्ट्रेशन में विवाह के 60 दिनों तक 500 रुपये और 60 दिनों के बाद 700 रुपये शुल्क देना होता है। युवाओं को लाइन लगने की भी आवश्यकता नहीं। शादी का शुल्क ऑनलाइन अदा करने की व्यवस्था है।

हिन्दू मैरिज अर्थात शादी के बाद रजिस्ट्रेशन के लिये 2010 में जहां 649 था वहीं 2017 में 1366 हो गया। वहीं पिछले साल दिसंबर तक 803 युवाओं को शादी का सर्टिफिकेट दिया गया, जबकि इस साल जनवरी से 15 अप्रैल 2018 तक हिन्दू मैरिज और विशेष विवाह के लिये रजिस्ट्री ऑफिस को 894 आवेदन मिले हैं।

रजिस्ट्री कार्यालय में शादी कराना सस्ता है।यहां शादी कर लोग अधिक खर्च से बचते हैं। इसके अलावा दहेज लोलुपता नहीं रहती।शादी का प्रमाण पत्र सभी के लिए अनिवार्य है। यहां शादी व शादी के बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

suman

suman

Next Story