×

बच्चों के हैबिट्स में लाकर सुधार, बनाएं उनके जीवन का मजबूत आधार

suman
Published on: 4 July 2018 8:30 AM GMT
बच्चों के हैबिट्स में लाकर सुधार, बनाएं उनके जीवन का मजबूत आधार
X

जयपुर:बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आदतें विकसित कराना जरुरी होता है। कुछ टिप्स से आप बच्चों कों अच्छी आदतें विकसित कर सकते हैं। इससे वह फिट और स्वस्थ रहते हैं। बच्चों को अगर बचपन से ही अच्छी आदतों विकसित कराई जाए तो उनका फायदा उन्हें जीवन में हमेशा होता है। जीवन में अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छी आदतें होना भी जरुरी होता है। बच्चा स्कूल में तो बहुत कुछ सीखता ही है लेकिन घर पर भी माता-पिता को कुछ अच्छी आदतें विकसित करानी चाहिए। इससे वह जीवन में एक बेहतर इंसान बन पाते हैं। हमेशा बच्चों को शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ खाद्य पदार्थों के सेवन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कुछ टिप्स की मदद से आप बच्चे में स्वस्थ आदतें विकसित कर सकते हैं।

अजीबोगरीब परंपरा का पालन करती हैं ये लड़कियां, अपने ही पिता से करती हैं शादी!

*शारीरिक गतिविधियां करने के लिए बढ़ावा दें, एक अच्छे आदर्श बनें,बच्चों के साथ डिनर करें,टीवी, गेम और कम्प्यूटर का इस्तेमाल सीमित करें,उनके साथ एक्सरसाइज करें।

*हर बच्चा दूसरे बच्चे से अलग होता है। इसलिए अपने बच्चे को हर गतिविधि करने के लिए बढ़ावा दें। उन्हें सारी गतिविधियां कराएं जब तक उन्हें एक बहुत ज्यादा पसंद ना आ जाए। इसके साथ ही उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें।

*हमेशा बच्चों के सामने परफेक्ट बनना भी जरुरी नहीं होता है। लेकिन अगर आप स्वस्थ भोजना का सेवन करते हैं और शारीरिक गतिविधियां करते हैं तो वह भी इस बात पर ध्यान देंगे इससे वह भी यह सब चीजें करने की कोशिश करेंगे।

*जब आप सभी एक साथ बैठकर डिनर करते हैं तो उस समय बच्चों के स्वस्थ खाने की संभावना कम होती है। अपने बच्चों को क्या खाना है और क्या बनाना है इस बात में शामिल करें। इससे अच्छी आदतें विकसित करने में मदद मिलेगी।

आजकल के बच्चों के लिए बहुत सारी टेक्नोलॉजी आ गई हैं। जिसकी वजह से बच्चे पूरे दिन इन्हीं में लगे रहते हैं इसलिए इन सभी चीजों के लिए एक सीमित समय निर्धारित करें। ताकि बच्चों को इनकी लत ना लग जाए।

*बच्चे बड़ों की तुलना में ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। उन्हें बाहर खेलना अच्छा लगता है। इसका फायदा उठाएं और बच्चों के साथ एक्सरसाइज करें। इससे वह स्वस्थ रहेंगे और जब आप उनके साथ एक्सरसाइज करेंगे तो आप-दोनों को मजा भी आएगा।

suman

suman

Next Story