कम वक्त में ऐसे करें तैयार सांता कैप,मनचाहा लुक के साथ होगा ठंड से बचाव

suman
Published on: 23 Dec 2017 4:23 AM GMT
कम वक्त में ऐसे करें तैयार सांता कैप,मनचाहा लुक के साथ होगा ठंड से बचाव
X

जयपुर: क्रिसमस पार्टी में कूल लुक पाना है, तो स्टाइलिश डिजाइनर कैप्स कैरी करें। इनसे वॉर्म भी फील होगा। जानिए, किस-किस तरह की कैप्स ट्रेंड में हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन में फैशनेबल लुक के लिए अपने गेटअप में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना चाहेंगी। साथ ही क्रिसमस टच के लिए सांता कैप भी कैरी करेंगी। इन दिनों मार्केट में सांता कैप के अलावा और भी कई तरह की कैप्स मौजूद हैं। इन्हें कैरी कर आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं, साथ ही ठंड से भी बची रह सकती हैं। इन कैप्स को कैरी करते वक्त थोड़ा कॉन्शस जरूर रहें। अच्छे से टीमअप करने पर ही मनचाहा लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें...इन आसान उपायों को अपनाकर सीखिए साड़ी ड्रैपिंग की कला

*जिस तरह सांता कैप के आखिर में एक पॉम-पॉम लटकता है, वैसे ही वूलेन कैप्स में भी पॉम-पॉम बने होते हैं। यह ऊन से बने छोटे-छोटे गोल आकार के होते हैं। आप इस कैप को क्रिसमस पार्टी में अपने डेसअप के साथ मैच कर सकती हैं। इस कैप में ऊन के फ्लैप भी निकले हुए होते हैं, जो कान को पूरी तरह से कवर करते हैं।

*इस कैप का लुक थोड़ा किडिश होता है, इन्हें फ्रेंड्स की पार्टीज में पहन सकती हैं। आप क्रिसमस में कहीं घूमने जाने का प्लान कर रही हैं, तो बेनी कैप कैरी कर सकती हैं। इससे आप ठंड से भी बचेंगी और स्टाइलिश भी नजर आएंगी। बेनी कैप डिफरेंट कलर में मिलती हैं, जिसे आप अपनी ड्रेस के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं।

*फर कैप स्टाइल पुराना है, लेकिन आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना पहले किया जाता था। असल में फर कैप बहुत सॉफ्ट होती है, इसलिए इसे पहनना ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। इसमें कलर्स, डिजाइन की बड़ी रेंज देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें...बढ़ेगा परिवार-समाज में सम्मान, करेंगे वास्तु के अनुसार यह काम

अगर आप मॉडर्न लुक पसंद करती हैं और इस क्रिसमस पार्टी के लिए ओवरकोट और हाईबूट्स कैरी कर रही हैं, तो इसके साथ फेडोरा हैट कैरी करें। यह हैट वेस्टर्न आउटफिट के साथ परफेक्ट लगती है। यह कई कलर्स में आती है। इसे पार्टी में कैरी कर आप खुद को दूसरों से अलग दिखा सकती हैं। इसके अलावा अगर घर पर बच्चों की क्रिसमस पार्टी है, तो आप पार्टी हैट कैरी कर सकती हैं। इसमें भी कई डिजाइन आते हैं। आप इन्हें अट्रैक्टिव बनाने के लिए ग्लिटर, बीड्स का यूज कर सकती हैं। ग्लिटर, बीड्स चिपकाने से पार्टी हैट और भी अट्रैक्टिव हो जाती है।

suman

suman

Next Story