×

जानिए उम्र में कितना हो फासला कि शादी के बाद जोड़े का रहे 7 जन्मों का साथ

suman
Published on: 5 Dec 2016 12:01 PM GMT
जानिए उम्र में कितना हो फासला कि शादी के बाद जोड़े का रहे 7 जन्मों का साथ
X

233

लखनऊ: शादी जीवन का सबसे खूबसूरत पहलू और अहम फैसला है जो आमतौर पर सभी को करना पड़ता है। वैसे शादी को लेकर हर कोई असमंजस में होता है कि हमारा होने वाला जीवनसाथी कैसा होगा? शादी का बाद लाइफ कैसी और फ्यूचर कैसा होगा।

जैसे कई सारे सवाल मन में उठते है। कभी-कभी दोस्त या रिश्तेदार इन सवालों के जवाब दे देते है, तो कभी बिना जवाब के ही काम चलाना पड़ता है। लेकिन हम आपको शादी और शादी में उम्र का कितना महत्व होता है जो काफी हद तक आपकी जिज्ञासा को शांत करने का काम करेंगे।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शादी की उम्र में कितना अंतर...

shahid-kapoor

वैसे शादी करना हमारी जिंदगी का खुबसूरत पल है पर क्या आप जानते हैं कि शादी करने वाले कपल्स की उम्र के बीच कितना फासला होना चाहिए? क्योंकि कई दफे हम देखते हैं कि दूल्हा 35 साल का है, तो दुल्हन 18 साल की होती है जो मिस मैच की श्रेणी में आता है। हम आपको बता रहे हैं। शादी करने वाले जोड़े की उम्र में कितना अंतर होने चाहिए।

जानिए क्या है उम्र का अंतर

एक रिसर्च के अनुसार इमोरी यूनिवर्सिटी के एंड्र्यू फ्रांसेस और ह्यूगो मिआलोन के किए गए शोध में इस बात की जानकारी सामने आई। इस शोध में 3000 कपल्स ने हिस्सा लिया। रिसर्च के मुताबिक कपल्स के बीच उम्र का जितना अधिक फासला होगा, शादी के टूटने के चांसेस उतने ही अधिक होते हैं। इस रिसर्च के अनुसार कपल्स के बीच उम्र का फासला 5 साल तक है, तो ऐसी शादियों के टूटने के चांसेज 18 फीसदी बढ़ जाते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शादी की उम्र में कितना अंतर...couple

कपल्स के बीच कितना अंतर होना चाहिए

अगर कपल्स के बीच उम्र का फासला 10 साल का है, तो शादी टूटने का चांस 39 फीसदी बढ़ जाती है। वहीं, अगर ये फासला 20 साल या अधिक का है, तो 95 फीसदी शादियां टूट जाती हैं। रिसर्च के अनुसार शादी के दौरान कपल्स के उम्र के बीच फासला अगर एक साल या कम का है, तो शादी टूटने के चांसेज सिर्फ 3 फीसदी तक ही रहते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शादी की उम्र में कितना अंतर...

couple2

ऐसी शादियां ज्यादा टूटती हैं

चाहे अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज। कपल्स पर उनकी उम्र का असर पड़ता है भले इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। साथ में सामाजिक कारण भी है हमारे समाज में लड़की की उम्र लड़के की उम्र से कम होती है।

ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां अपनी उम्र और लड़कों से जल्दी परिपक्व हो जाती हैं। जिससे उनमें सोचने-विचारने की क्षमता और समझदारी जल्दी आ जाती हैं। इसके विपरीत लड़कों में उनकी उम्र के बाद परिपक्वता आती हैं। जिससे यदि एक ऐसे जोड़े का विवाह हो जाए, जिसमें लड़की उम्र में ज्यादा बड़ी हो और लड़के की उम्र कम हो, तो उनके विचारों में तो अंतर आता हैं। इसके साथ उनके दाम्पत्य जीवन पर भी आयु का प्रभाव पड़ता हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शादी की उम्र में कितना अंतर...kareena

उम्र का ये फैसला सही

ऐसा कहा जाता है कि सही उम्र में शादी होने से आपस में प्रेम बना रहता है और शादी सफल होती है। इसके अलावा लड़का और लड़की के बीच कम उम्र का गैप भी मायने रखता है, क्योंकि एक सही गैप होने से दोनों को एक-दूसरे को सोचने और समझने में आसानी रहती है। उनके बीच आयु का सही अंतर हैं तो वो दोनों लोग अपनी समझदारी से एक-दूसरे के साथ अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करने में सक्षम होते हैं और ऐसे लोगों के संबंधों में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती। इसके विपरीत वैज्ञानिकों का मानना हैं कि यदि मेल पर्सन की उम्र फीमेल पर्सन की उम्र से ज्यादा अधिक हैं तो वह कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

अब आप समझ ही गये होंगे की एक शादी को सफल बनाने में उम्र का फासला कितना महत्वपूर्ण है। और जब भी आप शादी करें तो इस बात का बिल्कुल ध्यान रखे। क्योंकि हमारे यहां शादी सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि सात जन्मों का साथ माना जाता है।

suman

suman

Next Story