×

इस झरने में नहाने वाले कपल्स का कभी नहीं होता है ब्रेकअप, जानें और भी खासियत

By
Published on: 28 Aug 2016 9:14 AM GMT
इस झरने में नहाने वाले कपल्स का कभी नहीं होता है ब्रेकअप, जानें और भी खासियत
X

शिवपुरी: आजकल लोगों में जितनी जल्दी प्यार होता है, उतनी ही जल्दी ब्रेकअप भी हो जाता है। 10 में से 6 कपल आए दिन अपने ब्रेकअप को लेकर रोते नजर आते हैं। ऐसे में अब कपल्स को परेशान होने की जरुरत नहीं है। अगर आपको भी अपनी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के दूर जाने का डर लगा रहता है, तो यह खबर आपके लिए ही है। हमारे देश में एक ऐसी जगह है, जहां एक बार अगर कोई कपल साथ नहा ले, तो पूरी लाइफ उनकी जोड़ी बनी रहती है। बता दें कि हमारा देश परम्पराओं और मान्यताओं का देश है।

कहां होता है यह अनोखा चमत्कार

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी में फेमस वाटर फॉल है जिसे भदैया कुंड के नाम से जाना जाता है। यहां की मान्यता है कि अगर कोई कपल यहां एक बार नहा लेता है। तो उसका कभी ब्रेकअप नहीं होता है। पूरी लाइफ उनकी जिंदगी में प्यार बना रहता है।

bhadaiya kund

और भी है झरने की खासियत

खबरों की मानें तो यहां पर नहाने के लिए आ चुके पुराने कपल्स ने बताया है कि पहले उनके काफी झगड़े होते थे। पर जब से उन्होंने इस झरने में नहाया है, तब से उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है। वहीं यहां पर आने वाले बुजुर्ग कपल्स का भी मानना है कि यहां नहाकर उन्होंने भी अपनी जिंदगी को खुशियों से भरा है।

bhadaiya kund

बता दें कि इस झरने की एक और ख़ास बात है वह यह है कि इन भदैया कुंड में सिर्फ बारिश के सीजन में ही पानी आता है। तो अगर कोई यहां जाने की इच्छा भी रखता है, तो वह मानसून में ही नहाने के लिए जाएं।

Next Story