×

PHOTOS: छोटा शावक जान के इनको न बहलाना रे, आता है इनको भी क्यूट पोज बनाना रे

By
Published on: 25 Oct 2016 12:00 PM GMT
PHOTOS: छोटा शावक जान के इनको न बहलाना रे, आता है इनको भी क्यूट पोज बनाना रे
X

tiger pose

लखनऊ: छोटा बच्चा जान के हमको न बहलाना रे..... जी हां, ऐसा ही सोच रहा होगा वह नन्हा सा मासूम शावक, जिसकी मस्ती भरी फोटोज देखकर आप भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, कहने को तो ये क्यूट से बच्चे हैं, लेकिन इनके पास जाने की हिम्मत किसी कि नहीं होती है। इनकी आंखों के रौब को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन कहते हैं न कि आज के टेक्नोलॉजी टाइम में हर कोई कैमरा फ्रेंडली हो गया है। तो भला आप ही बताइए कि हमारे जंगल के राजा कैसे खुद को कैमरे से दूर रख सकते हैं?

शायद आप नहीं जानते, लेकिन आजकल इस नन्हें से क्यूट शावक के जलवे लखनऊ के चिड़ियाघर में छाए हुए हैं। तभी तो किसी को भी हाथ में कैमरा लिए देख ये नन्हा शावक जो अठखेलियां शुरू करता है, तो बस पूछिए ही मत कभी अपनी मां के ऊपर चढ़ जाता है, तो कभी हवा में छलागें मारता है Newstrack.com के फोटोग्राफर आशुतोष त्रिपाठी ने जब इस नन्हें शावक की क्यूट हरकतों को अपने कैमरे में कैद किया, तो उसने कुछ यूं अपने पोज दिए।

आगे की स्लाइड में देखिए इस नन्हें शावक की मासूम अदाएं

tiger cub

जैसे ही नन्हें शावक ने फोटोग्राफर को देखा, तो वो तुरंत ही अपने रॉयल अंदाज में बैठ गया। उसके इस पोज को देखकर ऐसा लगा कि मानो वह कह रहा हो 'जानी.... हमारी तस्वीर लेने आओ हो... तो शौक से लो... पर मुझे ज़रा आराम से बैठ तो जाने दो।'

आगे की स्लाइड देखिए नन्हें शावक के क्यूट पोजेज

tiger cub

जैसे ही नन्हें शावक को पता चला कि आज उनका फोटोशूट होने वाला है, तो जनाब की ख़ुशी मत पूछिए ख़ुशी से छलांग मारने लगे। ऐसा लग रहा है कि वह गा रहा है कि 'आज मैं ऊपर, आसमां नीचे, आज मैं हूं आगे, जमाना है पीछे..'

आगे की स्लाइड में देखिए शावक की फनी अदाएं

tiger cub

इस फोटो में नन्हें शावक को देखकर आपको अपनी मां की याद आ जाएगी। इस फोटो में नन्हें शावक ने बिलकुल वैसा ही पोज दिया है, जैसा एक्टर अनिल कपूर ने फिल्म 'लाडला' में दिया था यह शावक मानो अपनी मां से चिपक कर मन ही मन गा रहा हो 'मां.. ओ मेरी मां... मैं तेरा लाडला।'

आगे की स्लाइड में देखिए शावक की शैतानियां

tiger cub

माहौल खुशनुमा था मां का भी साथ था लेकिन इस तस्वीर में नन्हें शावक ने ऐसे अपना मुंह बनाया हुआ है, जैसे वह डर रहा हो। वो अपनी मां को हिलाकर कह रहा है कि 'मां, देखो वो आ गया.. मां देखो गब्बर आ गया।'

आगे की स्लाइड में देखिए शावक की क्यूट हरकतें

tiger cub

ये नन्हा शावक इतना क्यूट लग रहा है जैसे इसने यह पोज जानबूझ कर दिया हो ताकि लोगों की इस पर नजर ठहर जा।ए मां का साथ हो तो हिम्मत बढ़ ही जाती है। ऐसे में यह नन्हा शावक भी बिना डरे कैमरे में ऐसे देख रहा है, जैसे इसका ऑडिशन चल रहा है और फिल्म में लीड रोल इसी का होना है।

आगे की स्लाइड में देखिए क्यूट शावक की मासूम अदाएं

tiger cub

मां से प्यार-दुलार तो हर बच्चा करता है लेकिन अगर वह बच्चा शावक है, तो उसे देखने की ललक मन में बढ़ ही जाती है। ऐसे में इस तस्वीर को देखकर तो मन में एक गाना याद आता है कि 'तू कितनी अच्छी, तू कितनी भोली है, प्यारी-प्यारी है... ओ मां.. ओ मां.. ओ मां.. ओ मां....'

आगे की स्लाइड में देखिए शावक की अट्रैक्टिव अठखेलियां

tiger cub

मान लीजिए कि अगर आपको कोई कशिश भरी नजरों से देखता है, तो आप उसके दीवाने हो जाएंगे। लेकिन इस क्यूट शावक की तस्वीर इतनी ज्यादा अट्रैक्टिव है कि आप एक बार में ही इसके दीवाने हो जाएंगे। इसे देखकर तो मन में एक ही गाना आता है कि 'ऐसे न मुझे तुम देखो, सीना से लगा लूंगा.. तुमको मैं चुरा लूंगा तुमसे, दिल में छुपा लूंगा।'

आगे की स्लाइड में देखिए शावक की मस्ती भरी फोटोज

शावक

आजकल हर कोई चाहता है कि उनकी फोटो खूबसूरत सी आए लेकिन अब हमारे फोटोग्राफर कोई कम नहीं थे। उन्हें तो नन्हें शावक की बिना मेकअप की फोटोज लेनी थी। बस फिर क्या था। जैसे ही शावक की बिना मेकअप की फोटो के लिए क्लिक किया गया, तो उनका गुस्सा साफ़ नजर आ गया।

Next Story