×

हर रोज करते हैं ये गुजराती नाश्ता, नहीं करेगा परेशान आपको मोटापा

suman
Published on: 21 Dec 2017 4:54 AM GMT
हर रोज करते हैं ये गुजराती नाश्ता, नहीं करेगा परेशान आपको मोटापा
X

जयपुर:आजकल हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। जल्द वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं। खाना कम खाते हैं। लेकिन एक डिश है जिस खाकर आप खुद का वजन कम कर सकते हैं। इस गुजराती डिश का नाम है ढोकला। ढोकले में फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। ढोकले के नियमित सेवन से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटती है। इसके अलावा ढोकला खाने से पेट संबंधी भी कोई रोग नहीं होता।

यह भी पढ़ें...हेल्थ: आप भी पीते हैं ऐसे पानी तो छोड़ दें ये तरीका, जानते क्यों?

यदि 1 हफ्ते तक ढोकले का नाश्ता किया जाए तो आपको वजन में काफी अंतर देखने को मिलेगा। इसके अलावा ढोकला खाने से शरीर में नए सेल्स बनते हैं। क्योंकि ढोकला ज्यादातर बेसन से बनता है। इसलिए इसमें काफी मात्रा में फाइबर और आयरन होता है। ढोकले का नाश्ते में सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

सुबह हमें हल्का और हेल्दी फूड लेना चाहिए। जिसके लिए ढोकला सबसे अच्छा विकल्प है। गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है। आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है।

यह भी पढ़ें...किडनी के अलावा शरीर के इस अंग में भी होती है पथरी, पिएं खूब पानी

ढोकले को स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है। इसके अलावा ढ़ोकला को खमीरी भोजन भी कहा जाता है। जैसे इडली और डोसा को। इनके लिए आटा पहले ही भीगा कर छोड़ दिया जाता है जिससे कि उसमें खमीर पैदा हो सके। ऐसे खमीर वाले भोजन मोटापा कम करने में मदद करता है।

suman

suman

Next Story