×

दिवाली से दो दिन पहले हो जाएंगे मालामाल, पर करना होगा इस दिन ये काम

suman
Published on: 31 Oct 2018 3:03 AM GMT
दिवाली से दो दिन पहले हो जाएंगे मालामाल, पर करना होगा इस दिन ये काम
X

जयपुर:दिवाली 2018 मनाने से पहले देश भर में धनतेरस की तैयारियां हो रही हैं। इस बार धनतेरस 5 नवंबर 2018 को है। इस दिन लोग जमकर खरीददारी करते हैं। इस दिन वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही धन की देवी और धन के देवता कुबेर की पूजा का भी बहुत महत्व बताया गया है। पर इस बार धनतेरस और भी शुभ होने वाला है क्योंकि इस बार धनतेरस पर्व अमृत और राजयोग मे आ रहा है।

धनतेरस के दिन स्वामी श्री धनवंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। धनवंतरि की अपनी कहानी है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन से जब धनवंतरि ऋषि का जन्म हुआ था। उनके हाथों में अमृत का कलश था। इसलिए धनतेरस पर धनवंतरि भगवान की पूजा होती है। इसलिए धनतेरस के दिन धनवंतरि ऋषि की पूजा करें। साथ ही धन की देवी महालक्ष्मी, माता सरस्वती और गणेश भगवान की भी पूजा करें। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस से यमपंचक का शुभारंभ होना है। धनतेरस के दिन संसार को आयु, आरोग्य, सुख, समृद्धि और सद्गुणों से परिपूर्ण करने के लिए विश्व के प्रथम चिकित्सक श्री धनवंतरि भगवान का आविर्भाव समुद्र से हुआ था।

शुभ इसलिए धनतेरस को इस बार बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस योग में धातु की वस्तुएं खरीदना भक्तों के लिए अति शुभकारी हो सकता है। इसलिए इस बार धनतेरस के दिन आप जमकर खरीददारी करें। धनवान लोग इस दिन नए तराजू, खाता बही, तिजोरी आदि की भी पूजा करें। धनतेरस के दिन घरों में वर्षभर सबके कल्याण, निरोगी रहने, मंगलमय जीवन और दीर्घायु के लिए भोजन बनाने और घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदें। अखंड सुहाग के लिए सुहाग की सामग्री खरीदें और उपहार में बांटें। धनतेरस पर धार्मिक सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही रसोई घर में बरकत के लिए लोग बर्तन आदि भी खरीदते हैं।

suman

suman

Next Story