×

हीरा व्यापारी का दीवाली बोनस, कर्मचारियों को दिया 400 फ्लैट और 1260 कारों का तोहफा

हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया ने दीवाली पर अपने कर्मचारियों को 400 फ्लैट्स और 1260 कारें तोहफे में दी हैं। 1100 वर्ग फीट वाले ये फ्लैट कंपनी ने खुद बनाए हैं। ये तोहफा उनकी कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 1716 कर्मचारियों को दिया है।

zafar
Published on: 28 Oct 2016 10:13 AM GMT
हीरा व्यापारी का दीवाली बोनस, कर्मचारियों को दिया 400 फ्लैट और 1260 कारों का तोहफा
X

सूरत: इस बार भी कर्मचारियों को दीवाली का सबसे कीमती तोहफा हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया के ही नाम लिखा जाएगा। सावजी ने इस बार भी अपने कर्मचारियों को दीवाली पर कार और प्लैट भेंट किए हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले अपने कर्मचारियों को अपार्टमेंट और कार गिफ्ट करके ढोलकिया सारी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुके हैं।

दीवाली पर बोनस

-हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया ने इस बार दीवाली पर अपने कर्मचारियों को 400 फ्लैट्स और 1260 कारें तोहफे में दी हैं।

-1100 वर्ग फीट वाले ये फ्लैट कंपनी ने खुद बनाए हैं।

-ये तोहफा उनकी कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 1716 कर्मचारियों को दिया है। कंपनी का कारोबार मुंबई और सूरत में फैला हुआ है।

-दीवाली पर बोनस के रूप में कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर 51 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

कर्मचारी मालामाल

-ढोलकिया इससे पहले 2011 में पहली बार चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस के रूप में कार और प्लैट बांटे थे।

-2011 के बाद से ढोलकिया हर साल अपनी कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को यह गिफ्ट देते आए हैं।

-पिछले साल 2015 में भी दीवाली पर उन्होंने कर्मचारियों में 491 कारें और 200 फ्लैट बांटे थे।

-हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स के दीवाली गिफ्ट में इस बात का खयाल रखा जाता है कि जिनके पास घर हैं, उन्हें कार मिले और जिनके पास कारें हैं, उन्हें घर मिले।

-हालांकि, इस बार कंपनी कार और प्लैट के लिए 5 साल तक 5000 रुपए की मासिक किस्तें अदा करेगी। इसके बाद की किस्त कर्मचारी को देनी होगी।

(फोटोसाभार:रिडिफ/फायनेंशियलएक्सप्रेस)

zafar

zafar

Next Story