×

खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी, तो आपको हो सकती है यह बड़ी परेशानी

By
Published on: 11 Nov 2016 6:49 AM GMT
खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी, तो आपको हो सकती है यह बड़ी परेशानी
X

waer drinking tips

लखनऊ: जब भी जिंदा रहने के लिए जरुरी चीजों की बात आती है, तो ऑक्सीजन के बाद पानी का नाम सबसे पहले आता है। एक बार इंसान बिना खाना खाए तो रह सकता है। लेकिन पानी के बिना तो उसका एक दिन जीना भी मुश्किल है। बात जिंदा रहने की हो या फिर किस बीमारी को ठीक करने की, पानी से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। कई बार डॉक्टर्स भी बीमारी से राहत के लिए लोगों को गुनगुने पानी को पीने या नहाने की सलाह देते हैं। पर कभी आपने सोचा कि जो पानी लोगों को जिंदगी देता है, वह कभी जान भी ले सकता है। जी हां, जीवनदाता पानी कभी-कभी अमृत के बजाय जहर बन जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि पानी पीने से किसी की जान कैसे जा सकती है? तो आइए बताते हैं आपको यह बात।

आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह पानी पीने से जा सकती है जान

water

खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत कभी-कभी जानलेवा बन जाती है। बता दें कि इंडिया में पुराने समय से आयुर्वेद पद्धति को काफी महत्ता दी जाती रही है और आयुर्वेद पद्धति में खाना खाने के बाद पानी पीना जहर माना जाता है। कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद हमारे बॉडी में एक खास तरह का लिक्विड निकलता है, जो पेट में खाने को पचाने का काम करता है।

अगर कोई इंसान खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेता है, तो उस लिक्विड का संचार बंद हो जाता है। जिसके बाद गैस, बदहजमी और पेट में एसिड बनने जैसी प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बॉडी की एनर्जी ख़त्म हो जाती है। इसलिए अगर आपको अपनी जिंदगी से प्यार है, तो हमेशा खाना खाने के आधे घंटे बाद या 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए।

Next Story