×

क्या आप भी रहते हैं अक्सर अनिद्रा के शिकार, तो रात के खाने में न शामिल करें यह चीजें

By
Published on: 6 Feb 2017 10:09 AM GMT
क्या आप भी रहते हैं अक्सर अनिद्रा के शिकार, तो रात के खाने में न शामिल करें यह चीजें
X

unsleep

लखनऊ: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल ठीक से नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से रात में उनकी नींद भी ठीक से पूरी नहीं हो पाती है। गैजेट्स में बिजी रहने और फास्ट फ़ूड की वजह से लोगों की नींद पर बुरा असर पड़ता है। शायद आप जानते होंगे कि खानपान में शामिल होने वाली चीजों से भी नींद का रिश्ता होता है। अगर आप सोने से पहले इस तरह की चीजें खाते हैं, तो नींद में खलल पड़ती है। तो आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें आप गलती से भी अपने खाने में न शामिल करें। ताकि रात में आपकी नींद अच्छे से पूरी हो और आप बीमारियों से बचे रहें।

आगे की स्लाइड में जानिए किन चीजों को सोने से पहले गलती से भी न खाएं

dibetes

फैटी फूड: बिजी शेड्यूल के चलते आजकल लोग अपने लिए लंच नहीं बना पाते हैं। जिसकी वजह से लोग बाहर ऑयली या फ़ास्ट फ़ूड खाना खा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ऑयली और फैटी फूड को पेट ठीक से पचा नहीं पाता है। साथ ही पेट में एसिडिटी की प्रॉब्लम हो जाती है। कई बार ऑयली फ़ूड से हार्टबर्न की प्रॉब्लम भी हो जाती है। जिसका बुरा असर नींद पर होता है। इसलिए कभी भी सोने से पहले फ़ास्ट फ़ूड, बर्गर, आइसक्रीम और सुपरचीज़ी फूड्स को गलती से भी ना खाएं।

आगे की स्लाइड में जानिए किन चीजों को सोने से पहले गलती से भी न खाएं

स्पाइसी फूड: कुछ लोगों को चटपटा और तीखा खाना काफी पसंद होता है, रात में स्पाइसी फूड खाने से अपच की प्रॉब्लम हो जाती है। साथ ही ज्यादा स्पाइसी खाना खाने से बॉडी का टेम्प्रेचर बदल जाता है, जिससे की नींद डिस्टर्ब होती है।

आगे की स्लाइड में जानिए किन चीजों को सोने से पहले गलती से भी न खाएं

कॉफी: कॉफी पीना आजकल के ट्रेंड में शामिल हो चुका है। ऑफिस में ज़रा सा ब्रेक मिलते ही लोग कॉफी पीना निकल जाते हैं। जिसके चलते पूरे दिन भर में कई कप कॉफी के हो जाते हैं। वहीं कई लोग कहते हैं कि जब उन्हें नींद आती है, तो वह कॉफी पीते हैं। पर क्या आप जानते हैं। ज्यादा कॉफी रात की नींद की दुश्मन होती है।

आगे की स्लाइड में जानिए किन चीजों को सोने से पहले गलती से भी न खाएं

red wine

एल्कोहल: अगर आपको एल्कोहल पीने की आदत है, तो तुरंत बदल दीजिए या फिर एल्कोहल पीना कम कर दीजिए। खासकर अगर आप रात में ड्रिंक करते हैं, तो अपनी इस आदत को टाटा-बाय बोल दीजिए क्योंकि एल्कोहल पीने से नींद डिस्टर्ब होती है। रात में एल्कोहल पीने वाले लोगों की सुबह काफी आलसी होती है और उन्हें सिर दर्द की शिकायत भी रहती है।

आगे की स्लाइड में जानिए किन चीजों को सोने से पहले गलती से भी न खाएं

healthy kidney tips

प्रोसेस्ड मीट और चीज: जिन लोगों को मीट खाने की आदत होती है, उनमें नींद न आने की प्रॉब्लम और भी ज्यादा पाई जाती है। प्रोसेस्ड मीट और चीज़ में एमिनो एसिड टायरामाइन हाई लेवल में अवलेबल होता है। जिसकी वजह से ब्रेन से एक केमिकल रिलीज होता है। जो कि ब्रेन को अलर्ट करता है इसकी वजह से भी नींद डिस्टर्ब होती है।

Next Story