×

अगर ये तीन काम कर लेंगे तो कभी भी नहीं होगी स्पेलिंग मिस्टेक!

सबसे पहला नियम जो बताया गया है उसके अनुसार आपको हफ्ते में एक दिन कुछ न कुछ जरूर लिखना चाहिए और यह देखना चाहिए कि आपने कितनी गलतियां की है।

Aditya Mishra
Published on: 29 March 2019 7:29 AM GMT
अगर ये तीन काम कर लेंगे तो कभी भी नहीं होगी स्पेलिंग मिस्टेक!
X

लखनऊ: अगर आपको अंग्रेजी लिखते समय स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से अक्सर लोगों के बीच में शर्मिन्दा होना पड़ता है तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको तीन ऐसे आसान टिप्स के बारें में बता रहे है। जिन्हें फालो कर आप अपनी स्पेलिंग मिस्टेक की समस्या को दूर कर सकते है।तो आइये जानते है क्या है वो आसान से टिप्स:-

ये भी पढ़ें...क्या आप जानते हैं कि विज्ञापन के लिए आपके फोन नम्बर को यूज करता है फेसबुक

अपने लिखे टेक्स्ट को दूसरों से चेक कराये

सबसे पहला नियम जो बताया गया है उसके अनुसार आपको हफ्ते में एक दिन कुछ न कुछ जरूर लिखना चाहिए और यह देखना चाहिए कि आपने कितनी गलतियां की।

अगर आपको यह नहीं पता चल पा रहा है कि आपने क्या गलती की तो अपने लिखे टेक्स्ट को किसी और को पढ़ने के लिए दें और वह आपको बताए कि आपने क्या गलती की है।

इसके अलावा आप एमएस वर्ड में अपने टेक्स्ट को डाल कर अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। उसमें आपको गलत स्पेलिंग हाइलाइट हुई मिलेगी जिसे आप अपने हिसाब से चेक कर सकते हैं। अपनी गलतियों को निकालने के बाद सही स्पेलिंग को अपने नोटबुक और कंप्यूटर में लिखें और उसे लगातार पढ़ते रहें जिससे वो याद रहे।

ये भी पढ़े...Elders Day: क्या आप जानते है भारत में करीब 6 करोड़ बुजुर्गों को नहीं मिलती पेंशन!

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story