×

ताजमहल घूमने आए पर्यटक रह गए हैरान, जब हुए अचानक वहां गांधी जी के दर्शन

By
Published on: 9 March 2017 5:21 AM GMT
ताजमहल घूमने आए पर्यटक रह गए हैरान, जब हुए अचानक वहां गांधी जी के दर्शन
X

mersiniyaak as gandhi ji in agra

आगरा: ज़रा सोचकर देखिए कि जिन्हें आपने किताबों में पढ़ा है, वह अचानक आपको सामने से दिख जाएं, तो शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में आगरा में ताजमहल घूमने आए पर्यटकों के साथ। जब उन्हें हाथों में लाठी, आंखों पर चश्मा और शरीर पर सफ़ेद धोती लपेटे हुए गांधी जी दिखाई दिए, तो वह यकीन ही नहीं कर पाए। लोग अचम्भे में थे कि यहां गांधी जी कैसे आ गए?

काफी देर तक ताजमहल के बाहर खड़े पर्यटक काफी देर तक समझ ही नहीं पाए कि आखिरकार माज़रा क्या है? काफी देर के बाद पता चला कि ये महात्मा गांधी नहीं हैं बल्कि उनके हमशक्ल हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है महात्मा गांधी के हमशक्ल का मामला

mersiniyaak as gandhi ji in agra

बदन पर सफ़ेद धोती लपेटे हुए, हाथों में लाठी थामे चलने वाले ये शख्स फ़्रांस का रहने वाले हैं। इनका नाम मर्सीनियाक और इनकी उम्र 70 साल है। कुदरत ने उनको ऐसी शक्ल दी है कि जिसे देख कर हर कोई हैरान रह जाता है। मर्सीनियाक देखने में हूबहू महात्मा गांधी जैसे लगते हैं। महात्मा गांधी से शक्ल मिलने की वजह से वो महात्मा गांधी से प्रभावित हैं और जब भी भारत घूमने आते हैं, वो गांधी की वेशभूषा में ही रहते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह पेश आए गांधी बने मर्सीनियाक

mersiniyaak as gandhi ji in agra

हाल ही में जब मर्सीनियाक ताजमहल के बाहर पहुंचे, तो पर्यटक उनको देख कर बेहद चौंक गए। मर्सीनियाक भी आगरा की गलियों से हर किसी से गांधी स्टाइल में नमस्ते करते हुए निकल रहे थे। सामने गांधी जी को पाकर हर कोई सेल्फी लेने और फोटो खींचने की कोशिश में जुटा हुआ था। मर्सीनियाक को महात्मा गांधी के रूप में देख कर लोग बेहद उत्साहित और खुश दिखे।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है उन्हें देखने वालों का रिएक्शन

mersiniyaak as gandhi ji in agra

क्षेत्रीय निवासी मुनव्वर का कहना है कि ताजमहल पर जब हमने एक व्यक्ति को देखा की, वो गांधी की वेशभूषा में है, तो लगा की वाकई गांधी जी हैं।

वहीं ताजमहल देखने आई पंखुरी का कहना है था कि हम यहां ताजमहल देखने आए थे, पर यहां पर हमें गांधी जी मिल गए यह काफी अच्छा लगा क्योंकि अब तक हमने गांधी जी को सिर्फ किताबों में पढ़ा था और फिल्मों में देखा था। उन्हें सामने देखकर काफी अच्छा लगा।

आगे की स्लाइड में देखिए गांधी जी के हमशक्ल के साथ लोगों की ख़ुशी

mersiniyaak as gandhi ji in agra

Next Story