×

फैशन के गलियारे में एनिमल प्रिंट का नया रूप, ग्रे कलर की ज्यादा डिमांड

seema
Published on: 27 Jan 2018 6:42 AM GMT
फैशन के गलियारे में  एनिमल प्रिंट का नया रूप, ग्रे कलर की ज्यादा डिमांड
X

लखनऊ : अगर यह कहा जाए कि फैशन अपने आपको दोहराता है तो यह बात गलत नहीं होगी क्योंकि एक बार फिर एनिमल प्रिंट का दौर दिखाई पड़ रहा है। यही वजह है कि एक बार फिर मशहूर डिजाइनर्स के कलेक्शन और वार्ड रोब्स एनिमल प्रिंट्स से सजे नजर आने लगे हैं। इस बार एनिमल प्रिंट में ग्रे कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जानते हैं कि कौन सा कलर और सेट इस समय डिमांड में है।

यह भी पढ़ें : रिसर्च: आप भी है नेल पॉलिस की क्रेजी तो जानिए इससे जुड़ी है आपके मां बनने की बात

कॉलर लेस कोट

एनिमल प्रिंट वाले कॉलर लेस फर कोट इन दिनों लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अधिकतर लोग इसे विंटेज वियर के रूप में भी पहना चाहते हैं। इसके दोनों तरफ पॉकेट्स होने से इसका क्लासिक लुक चार चांद लगा सकता है। इसके साथ ट्यूलिप ड्रेस और हाई-एंकल बूट अच्छे लगेंगे। इसकी खास बात यह है कि इसे न केवल पार्टी वियर के रूप में पहना जा रहा है बल्कि इसे ऑफिस वियर भी बनाया जा सकता है।

लॉन्ग लाइन स्वेटर

इन दिनों आप एनिमल प्रिंट में लॉन्गलाइन स्वेटर भी डिजाइनर्स के वॉर्डरोब में देख सकती हैं। इनका भी इन दिनों खूब चलन है। इसमें स्वेटर के अलावा जंपर भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसे आप नी-लेंथ स्कर्ट और स्मार्ट बूट्स के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ अच्छी बात यह है कि आपको इसमें एसेसरीज का ध्यान नहीं देना होता है। फंकी लुक भी इस पर अच्छा लगता है।

लॉन्ग शर्ट

अब सर्दी जाने वाली है। ऐसे में एनिमल प्रिंट में ग्रे या ऑफ-वाइट लॉन्ग शर्ट भी आपके स्टाइल को उभारेगी। हल्की और गुलाबी ठंड में आप इसकी स्लीव्ज की लंबाई थ्री-फोर्थ रख सकती हैं। इसे हाई-वेस्ट जीन्स के साथ आसानी से पहना जाता है। इसके साथ आप बिना हील वाला स्लीपर पहन सकती हैं। आप चाहें तो इसे प्लाजो पैंट्स के साथ भी आजमा सकती हैं। यदि आप एनिमल प्रिंट की लाइट विजिबिलिटी चाहती हैं तो इन्हें बेल्ट, स्कार्फ या बैग के साथ कैरी कर सकती हैं। हैट पर भी यह प्रिंट हो सकता है।

जूनियर्स के लिए एनिमल प्रिंट

ऐसा नहीं है कि केवल यंग गल्र्स ही एनिमल प्रिंट पसंद कर रही हैं बल्कि छोटी लड़कियां भी एनिमल प्रिंट पसंद कर रही हैं। इनमें दो तरह की चीजें पसंद की जा रही हैं। पूरी पोशाक पर फैला हुआ या फिर किसी एक ही भाग पर। इस स्टाइल में शेर, चीता आदि का प्रिंट टैटू स्टाइल में कपड़े पर लिया जाता है। यह आगे या पीछे किसी भी ओर हो सकता है। इसके अलावा हैडगियर का डिजाइन भी इस तरह का हो सकता है, जो एनिमल का मुंह जैसा लगे।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story