×

चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये सिंपल ट्रिक्स

suman
Published on: 9 Jan 2017 8:04 AM GMT
चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये सिंपल ट्रिक्स
X

लखनऊ: अगर चेहरे पर दाग-धब्बे और आने वाली बारीक रेखाओं और झुर्रियों से आप परेशान हैं तो इसे फेशियल योग की मदद से दूर करें। फेशियल योग न केवल चेहरे पर रौनक लाता है, बल्कि तनाव भी दूर करता है। यह तनाव ही है जो चेहरे की रौनक को खत्म कर देता है और इसके कारण उस पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां नजर आने लगती हैं।

आगे पढ़ें..

चेहरे को भी जरूरत है व्यायाम की

योग एक्सपर्ट्स के अनुसार चेहरे में करीब 52 मांसपेशियां होती हैं। नियमित व्यायाम से ये मांसपेशियां चेहरे, गर्दन और आंखों के तनाव को कम करता है। जिस तरह नियमित व्यायाम न करने से हमारा शरीर कमजोर और बेडौल हो जाता है उसी तरह चेहरे का व्यायाम न करने से चेहरे पर भी उम्र के साथ बदलाव आ जाता है। चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने से रेखाओं और झुर्रियों पर लगाम लगाई जाती है। ये नहीं कहा जा सकता कि फेशियल योग से महीन रेखाएं और झुर्रियां गायब हो जाती हैं, पर हां रोकी जरूर जा सकती हैं। फेशियल योग किसी भी समय किया जा सकता है। इसे हमेशा शीशे के सामने खड़े होकर ही करें। ऐसा करना आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, पर ऐसा करने से ही आप सही पोस्चर के साथ सही व्यायाम कर पाएंगी।

आगे पढ़ें..

इस तरह होता है फायदा

फेशियल एक्सरसाइज या फेशियल योग आपके चेहरे की मांसपेशियों को टोन करता है, जिससे चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियां नहीं झलकती। चेहरे को हाथों से दबाने भर से ही रक्तसंचार अच्छा हो जाता है जिससे कॉलेजन बनता है और चेहरा साफ, स्वस्थ और चमकदार हो जाता है। फेशियल योगासन से चेहरे की अतिरिक्त चर्बी से भी छुटकारा मिलता है। यही नहीं, योगासन से आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

आगे पढ़ें..

इस तरह करें फेशियल योग

*अपने गालों को फुलाएं और फिर उस हवा को एक गाल से दूसरे गाल में पांच बार घुमाएं और फिर होंठों को गोल कर या छोटा बनाकर उसे निकाल दें।

*अपनी जीभ को मुंह से जितना ज्यादा बाहर निकाल सकती हैं, निकालकर 60 सेकंड तक इसी मुद्रा में रुकें और वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

*अपने दांतों को कसकर बंद करें और जीभ को दांतों के पीछे लगाकर हवा अंदर खींचें और कुछ सेकंड रुकें । फिर हवा से बाहर निकाल दें। ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियां ऊपर की ओर खिंचेंगी। जिससे आपकी गर्दन और डबल चिन की समस्या दूर होगी।

आगे पढ़ें..

*डबल चिन को कम करने और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपने सिर को एक तरफ कंधे तक ले जाएं, थोड़ी देर रुकें और वापस आ जाएं, दूसरी तरफ भी ऐसा ही करें। गर्दन को दोनों दिशाओं में गोल-गोल घुमाएं।

*ऊपर की ओर देखें और मुंह को इस तरह सिकोड़ें मानो किसी को चूमने वाली हों। 5 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इससे आपकी गर्दन की मांसपेशियां खिंचती हैं और मजबूत हो जाती हैं।

आगे पढ़ें..

*होठों को गोल करें या उनसे छोटा बनाएं और फिर होठों को फैलाएं और बड़ा बनाएं जैसे कि हंसने वाली हों। ऐसा 10 बार करें।

*अपने होठों को बंद रखते हुए मुस्कुराएं। फिर अपने गालों को अंदर की ओर खींचें और मछली के मुंह के जैसे मुंह बनाएं।

suman

suman

Next Story