×

बंदरों ने किया किसान को परेशान तो फसल बचाने के लिए निकाला ये IDEA

Newstrack
Published on: 18 May 2016 3:51 AM GMT
बंदरों ने किया किसान को परेशान तो फसल बचाने के लिए निकाला ये IDEA
X

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश का रहने वाला एक किसान इंटरनेट से बंदरों को खेतों से दूर करने की तरकीब खोज निकाली है। वो इस तरकीब से बंदरों को खेतों से दूर कर अच्छी फसल प्राप्त करने में सफल हो गया। ये किसान बंदरों से बहुत परेशान था, क्योंकि वे खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर देते थे जिसकी वजह से उसे आए दिन नुकसान उठाना पड़ता था। 51 साल के गजनना नाम के किसान ने बंदरों को खेतों से दूर रखने के लिए इंटरनेट से साउंड डिवाइस खोज निकाला है। उसे ये पता चला कि बंदरों के शोर पसंद नहीं होते।

बंदरों को पसंद नहीं शोर

किसान ने इसके लिए साउंड क्लिप्स सॉफ्टवेयर को एडिट करके एक बेमेल शोर बनाया और उसे एक डिवाइस के जरिए खेतों में लगे पेड़ से लटका दिया, बंदरों के आने पर किसान ने इस डिवाइस के जरिए अपने खेतों में खूब शोर किया और उसे ये देखकर सुखद आश्चर्य हुआ कि इस शोर से बंदर भागने को मजबूर हो गए।

खेतों में लगाए 50 ऑडियो डिवाइसेज

इस अनुभव के बाद किसान ने 50 से अधिक ऑडियो डिवाइसेज अपने खेतों में लगा दी हैं और अब बंदरों के आने के समय में उन्हें इस्तेमाल करता है। दिलचस्प बात ये है कि किसान हमेशा एक ही साउंड उपयोग नहीं करता, बल्कि ऐसे कई साउंड क्लिप तैयार करके अपने पास रखें हैं, ताकि एक ही जैसी आवाज सुन-सुनकर बंदर कहीं इससे परिचित न हों और आवाज से डरना छोड़ दें। किसान का कहना है कि शोर कानों पर असर पड़ता है, लेकिन ये दर्द फसलों से महंगी नहीं।

Newstrack

Newstrack

Next Story