×

फेंगशुई के अनुसार घर में बनवाएं पिरामिड, कई बीमारियों से मिलेगी राहत

By
Published on: 16 Nov 2017 10:41 AM GMT
फेंगशुई के अनुसार घर में बनवाएं पिरामिड, कई बीमारियों से मिलेगी राहत
X

सहारनपुर: वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार घर में पिरामिड की आकृति बनवाने का विशेष महत्व है। घर में पिरामिड बनवाने के अनेक लाभ है। पिरामिड की आकृति को सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करने वाली मानी जाती है।

ज्योतिषाचार्य शालिनी के अनुसार प्राचीनकाल से ही चीन में घरों के ऊपर की आकृति पिरामिडनुमा बनाने का प्रचलन था।

-यदि घर को पिरामिड की अद्भुत शक्तियों का लाभ दिलवाना हो, तो घर के मध्य भाग को अथवा किसी लिविंग रूम को ऊपर से पिरामिड की आकृति का बनवाएं।

यह भी पढ़ें: अगर घर में लगाते हैं ये 5 पौधे तो खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

-यदि घर के किसी भाग में पिरामिड का निर्माण करवाना हो तो उसका एक त्रिभुज उत्तर दिशा की ओर रखें, शेष त्रिभुज स्वत: ही दिशाओं के अनुरूप हो जाएंगे।

-मस्तिष्क की सक्रियता के लिए पिरामिड के नीचे बैठना लाभप्रद रहता है। मानसिक थकावट दूर होगी और अनिद्रा, सिरदर्द, पीठदर्द आदि में लाभ मिलेगा।

-लंबी बीमारी व शल्य क्रिया के बाद पिरामिड के नीचे बैठने से जल्दी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें: सूर्य का वृश्चिक में गोचर, कही आपकी राशि पर तो नहीं है नजर, इधर पर रखें खबर

-पिरामिड के नीचे रखी दवाइयां कई दिनों तक खराब नहीं होती, साथ ही उनका असर भी बढ़ जाता है।

-घर में पिरामिड का चित्र कभी नहीं लगाना चाहिए, यह नकारात्मक ऊर्जा देता है।

-यदि आपका ईशान ऊंचा हो और नैऋत्य नीचा हो तो नैऋत्य में छत पर पिरामिड की आकृतिनुमा निर्माण करते हुए नैऋत्य को ईशान से ऊंचा किया जा सकता है।

Next Story