×

इन बातों को अपनाकर ही मनाएं त्योहारों की असली खुशी, जानिए क्या करें

suman
Published on: 2 Oct 2017 1:08 AM GMT
इन बातों को अपनाकर ही मनाएं त्योहारों की असली खुशी, जानिए क्या करें
X

जयपुर: ये सीजन त्योहारों का है पूरे देश में त्योहारों का खुमार चढा है। हर त्योंहार को मनाने के पीछे कोई ना कोई उद्देश्य समाजित दायित्व और उत्साह होता है।ये त्योहार हमें अच्छाई-बुराई में फर्क बताते है तो कुछ साफ-सफाई की ओर ध्यान दिलाते है। त्योहार के इस सीजन में रोगों से रोकथाम के उपाय करने और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर रोग रूपी राक्षसों पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। जैसे तनाव, धूम्रपान, शराब, नुकसान दायक आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी और मानसिक व शारीरिक कष्ट जिनकी हम अनदेखी करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें...केवल 40 दिन में मिलेगा आपको सम्मान, बढ़ेगी कीर्ति, करें ये सरल उपाय

ऑफिस या घर पर काम करते समय थोड़ी-थोड़ी देर बाद छोटा सा ब्रेक लेकर तनाव से बचा जा सकता है। काबोर्हाइड्रेट के लिए सफेद के बजाय ब्राउन ब्रेड लें, विटामिन सी के लिए नींबू व संतरा लें, मैग्नीशियम के लिए पालक लें। स्वस्थ आहार और पयार्प्त नींद से सेरोटोनिन जैसे रसायनों का स्राव होता है, जो तनाव कम करता है।धूम्रपान से रक्तचाप बढ़ जाता है, हृदय गति बढ़ जाती है और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है। आपको तुरंत इस लत से छुटकारा पाना चाहिए।

शराब छोड़ दें, क्योंकि इससे हृदय की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और यह लीवर के सिरोसिस का कारण बन सकती है। यह मोटापे और डिप्रेशन की भी वजह बनती है।

यह भी पढ़ें..करें ये धार्मिक उपाय, घर में नहीं होगा तनाव रहेंगे हरदम प्रसन्न

संतुलित आहार महत्वपूर्ण है। स्वस्थ भोजन का उपभोग करें, जिसमें आवश्यक पोषक तत्व हों। एक ही बार में ढेर सारा खाने की बजाय थोड़े अंतराल पर कम मात्रा में खाना अच्छा रहता है। पयार्प्त मात्रा में फल और सब्जियां लेना भी महत्वपूर्ण है। उच्च ट्रांस वसा, चीनी और सोडियम से युक्त भोजन का सेवन कम करना चाहिए।

रोज कसरत करें। 5-मिनट तक तेज चलें और 1-मिनट तक शरीर को तानें व खींचे। नियमित व्यायाम उच्च रक्तचाप और मोटापे को काबू रखता है।

suman

suman

Next Story