×

ऐलोवेरा से मिटता है जलने का निशान, जानें और भी घरेलू उपाय

Admin
Published on: 13 April 2016 12:19 PM GMT
ऐलोवेरा से मिटता है जलने का निशान, जानें और भी घरेलू उपाय
X

लखनऊ: कभी लापरवाही तो कभी अनजाने में शरीर का कोई हिस्‍सा जल जाता है। जलने पर तुरंत अस्‍पताल नहीं जाया जा सकता, लेकिन अगर जले हुए हिस्‍से का तुरंत उपचार नहीं किया जाए तो वो आगे चलकर बहुत नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए जले हुए भाग का इलाज तुरंत घरेलू नुस्‍खे अपनाकर करना चाहिए। हम आपको बताते हैं कि जलने पर सबसे पहले क्‍या करें।

hd

सबसे पहले जले हुए हिस्‍से पर पेस्‍ट लगाने से जलन कम होती है और उसपर पहले ठंडा पानी भी डालना चाहिए। जले हुए हिस्‍से पर रुई नहीं लगानी चाहिए। ज्‍यादा परेशानी होने पर फौरन डॉक्‍टर के पास जाना चाहिए। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी अपनाने चाहिेए।

fdddd

एलोवेरा

जले पर एलोवेरा लगाने से आराम मिलता है। इसे सीधा उस जगह लगाएं जहां जला हो। इससे जली हुई त्वचा को ठंडक मिलेगी। ताजा एलोवेरा इस्तेमाल करने से न सिर्फ ठंडक मिलती है बल्कि जलने के निशान भी नहीं पड़ते।

केले के छिलके

केले के छिलके को जले हुई त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है। इसे तब तक लगा कर रखें जब तक त्वचा काली न पड़ जाए।

gm

कच्चे शहद

कच्चे शहद को जले हुए पर लगाने से दाग भी नहीं पड़ते। इसमें एंटीसेप्टिक के गुण होते हैं।

दही-सिरका

दही भी इसमें मददगार है, लेकिन इसे तुरंत नहीं बल्कि जलने के 30 मिनट बाद लगाएं। सिरका को पतला कर के उसमें कपड़ा भिगो कर जले हुई जगह पर लगाएं। अगर दर्द फिर बढ़ जाए तो फिर इसे दोहराएं।

dffh

जैतून का तेल

जैतून का तेल भी जले हुए पर राहत देता है। इसे भी आजमा सकते हैं। लैवेंडर के तेल को पतला कर के इस्तेमाल करें। एलोवेरा और लैवेंडर का मिश्रण असरदार साबित होगा।

Admin

Admin

Next Story