×

OH NO: हेल्दी खाने के चक्कर में कही आप भी तो नहीं कर बैठते ये गलती

suman
Published on: 29 April 2017 9:39 AM GMT
OH NO: हेल्दी खाने के चक्कर में कही आप भी तो नहीं कर बैठते ये गलती
X

लखनऊ: स्वस्थ रहने के लिए हम लोग अक्सर हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट में लेते है। लेकिन इसके चक्कर में हम कभी-कभी खाने की गलत मैचिंग कर लेते हैं। इसलिए सवस्थ रहना है तो खाने के सही तालमेल की जरूरत है। यानी किस चीज को एक साथ खाना चाहिए और किस को नहीं। आयुर्वेद के अनुसार इसके बारे में सही बातें बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार इन चीजों का कॉम्बिनेशन खाने में सही नहीं है। मगर कई बार आप अपनी पसंदीदा चीज़ें एक साथ खाने से भी परेशानियां होने लगती है और इसमें उस खाने वाले चीज़ की कोई गलती नहीं होती, बल्कि कुछ ऐसे गठजोड़ हैं जो सारी समस्याओं की जड़ हैं। यहां पेश हैं वैसे ही कुछ गठजोड़...

आगे...

सिरके और चाय का मेल लोगों को कब्ज़ की चपेट में ले जाता है। इनके भीतर पाए जाने वाले तत्व जहरीलापन पैदा करते हैं जो शरीर और पेट के लिए खतरनाक होता है।

आगे...

पपीता खाने के बाद पानी का पीना आपके पाचन तंत्र के लिए दिक्कतें खड़ी करता है।इसके अलावा आपको खीरा, ककड़ी और तरबूज खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए।

आगे...

कभी भी पुदीना और किसी तरह के कोल्ड ड्रिंक्स को एक साथ नहीं लेना चाहिए। इससे पेट का हाजमा बिगड़ जाता है।

यदि लोग मशरूम के खाने के कई दिन बाद भी शराब पी ले तो उसकी तबियत खराब हो सकती है। ये टॉक्सिन शराब को पचने नहीं देता। इसके खपत के बाद लोगों को उल्टी और घबराहट के साथ-साथ धड़कन के बढ़ने की शिकायत भी सुनी जाती है।

आगे...

दूध और तरबूज का मेल किसी भी तरह से पेट के लिए सही नहीं है। कभी भी तरबूज खाने के बाद दूध नहीं लेना चाहिए।

यहशरीर में सामान्य की तुलना में अधिक गैस बनाता है। इसलिए आप तरबूज खाने के बाद दूध न पियें।

आगे...

अंडा और दूध का ये मेल आपको कोई तुरंत नुकसान नहीं पहुंचाता है। मगर समय के बीतने के साथ-साथ यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इन दोनों चीजों में पाए जाने वाले अलग-अलग प्रोटीन इन्हें साथ-साथ पचने में दिक्कत करते हैं।

suman

suman

Next Story