×

पाकिस्‍तानी मोर्टार से घायल हुई नन्‍हीं 'परी', देश मांग रहा सलामती की दुआ, घर के 4 लोगों की हो चुकी है मौत

By
Published on: 3 Nov 2016 3:50 AM GMT
पाकिस्‍तानी मोर्टार से घायल हुई नन्‍हीं परी, देश मांग रहा सलामती की दुआ, घर के 4 लोगों की हो चुकी है मौत
X

लखनऊ: भाई दूज के दिन पाकिस्तान की मोर्टार ने नन्हीं परी से सब कुछ छीन लिया। महज 14 महीने की वह मासूम 'परी'अपने भाईयों को टीका लगाने जा रही थी। घर में खुशी का माहौल था नन्हीं परी इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि पाकिस्तानी मोर्टार उसके परिवार पर मौत बनकर गिरने वाला है। सब कुछ ठीक चल रहा था। टीका लगाने से पहले घर मेंं पूजा चल रही थी तभी पाकिस्तानी मोर्टार फटा जिसमें उसके दादा, बुआ और दो भाइयों की मौत हो गई थी। वहीं परी बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

इस छोटी सी बच्ची का शरीर पाकिस्तानी शेल के छर्ऱों से बुरी तरह छलनी हो चुका है। रीढ़ की हड्डी से लेकर शरीर के कई हिस्सों में काफी चोट आई है। जम्मू के हॉस्पिटल में भर्ती बच्ची की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा। करीब 2 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ घंटे काफी अहम हैं। डॉक्टरों के मुताबिक परी की छोटी आंत और बड़ी आंत में काफी छति पहुंची है। 24 घंटे तक की कंडीशन नाजुक बताई जा रही है।

जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में रहने वाले इस परिवार पर पाकिस्तानी मोर्टार मौत बनकर गिरा है। परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। पिता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मां को भी चोट लगी है लेकिन इस वक्त पूरा परिवार ही नहीं देश परी सलामती की दुआ कर रहा है। किस्तान पिछले एक हफ्ते से सीमा पर बसे गांवों को निशाना बना कर फायरिंग कर रहा है, जिसमें कुल 8 लोगों की जान जा चुकी है।

Next Story