×

करना है इन चीजों पर नियंत्रण तो रोज खेलिए बैडमिंटन,यकिन नहीं आजमा के देखिए

suman
Published on: 21 July 2018 9:45 AM GMT
करना है इन चीजों पर नियंत्रण तो रोज खेलिए बैडमिंटन,यकिन नहीं आजमा के देखिए
X

जयपुर: बैडमिंटन एक रैकेट स्पोर्ट है जो कि टेनिस से मिलता है। यह मजेदार गेम है। ना केवल प्रतिस्पर्धा और गेम्स के लिए, बल्कि आसान तरीके से फिट रखने के लिए भी यह खेल काफी फायदेमंद है। इसे घर पर ही खेल सकते हैं। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। इसे सिंगल या डबल फॉर्म में खेल सकते हैं। यह ना केवल अपना वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है, बल्कि शरीर को टोन भी करता है। इसलिए जिम में पैसे खर्च करने के बजाय अब घर पर ही खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। फिट रहना और अपना वजन नियंत्रण में रहना है तो इसके लिए जिम जाने की जरुरत नहीं है, क्योंकि बैडमिंटन खेलकर ही ऐसा कर सकते हैं। बैडमिंटन मजेदार तरीके से वर्कआउट करने में मदद करता है।

हेल्थ टिप्स: ये तीन माह है ज्यादा घातक, रखें इस तरह सेहत का ख्याल

बैडमिंटन खेलने के लिए बहुत सारी उर्जा की जरुरत होती है जिससे यह अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। अगर एक घंटे के लिए बैडमिंटन खेलते हैं तो आप 480 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसलिए यह वजन कम करने में लाभकारी है।

अगर मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है तो शरीर फिट और पाचन बेहतर रहता है। बैडमिंटन खेलने से आपके शरीर में कार्डियोपल्मोनरी फंक्शन में सुधार होता है और पसीना निकलने के कारण आपके शरीर से टॉक्सिन्स भी निकल जाते हैं साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

मसल्स को टोन करता है। बैडमिंटन खेलते वक्त आप जो शरीर की मूवमेंट होने से आपको मसल्स बिल्ड करने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर को टोन करने में मदद करता है। इससे आपके शरीर का आकार सही रहता है।

बैडमिंटन खेलने से हार्ट मसल्स मजबूत होती है क्योंकि यह ब्लॉक्ड वॉल्स को खोलता है और रक्त संचार को बेहतर करता है। इससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

कहीं आपके रिश्ते को बर्बाद तो नहीं कर रहा है सेक्स?

बैडमिंटन खेलने से उन कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है जो हड्डियों को बनाती है। इससे हड्डियों में फ्रेक्चर की समस्या कम होती है। बैडमिंटन खेलने से हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है।ये कुछ फायदे हैं जो बताते हैं कि आपको भी बैडमिंटन केलना शुरु कर देना चाहिए। बैडमिंटन खेलने से हाइपरटेंशन की समस्या भई कम होती है और शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

suman

suman

Next Story