×

कंपनी ने कर्मचारियों के लिए शुरु किया ऐसा ऑफर, घरेलू कामों से पा सकेंगे छुटकारा

कुछ विदेशी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐसा अनोखा ऑफर शुरू किया है, जिससे कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा टाइम ऑफिस को दे सके। ऐसे में जर्मनी के दो शहर आलेन ओर हेलब्रेन की कंपनियां हैं जिन्होंने ये अद्भुत ऑफर शुरू किया हैं। जिससे कर्मचारियों को ज्यादा समय ऑफिस में रोकने के लिए एक वाउचर तैयार कर रहा है। इसके जरिए कर्मचारी ऑफिस में फ्री होकर काम कर सके और घरेलु कामकाजों से छुटकारा पा सकते है।

priyankajoshi
Published on: 24 April 2017 2:13 PM GMT
कंपनी ने कर्मचारियों के लिए शुरु किया ऐसा ऑफर, घरेलू कामों से पा सकेंगे छुटकारा
X

नई दिल्ली: कुछ विदेशी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐसा अनोखा ऑफर शुरू किया है, जिससे कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा टाइम ऑफिस को दे सके। ऐसे में जर्मनी के दो शहर आलेन ओर हेलब्रेन की कंपनियां हैं जिन्होंने ये अद्भुत ऑफर शुरू किया हैं। जिससे कर्मचारियों को ज्यादा समय ऑफिस में रोकने के लिए एक वाउचर तैयार कर रहा है। इसके जरिए कर्मचारी ऑफिस में फ्री होकर काम कर सके और घरेलू कामकाजों से छुटकारा पा सकते है।

ये है उनका मकसद

दरअसल, कंपनियों का ऐसा करने का मोटिव खासकर उन काबिल महिलाओं को प्रेरित करना है, जो घर के कामकाज के दवाब के कारण ऑफिस आवर के तुरंत बाद घर के लिए निकल जाती है। वाउचर को घरेलू सेवाएं उपलब्ध कराने वाली एजेंसी में देकर घर के सारे कामकाज करा सकते है।

इन कर्मचारियों के लिए है सुविधा

यह फैसलिटी उन वर्कर्स को दी जा रही है, जिन्होंने सोशल इंश्योरेंस करा रखा है। इसके अनुसार एक्सट्रा टाइम के लिए प्रति घंटा 8 यूरो यानि करीब 550 रुपए मिलते है। यह वाउचर्स एम्प्लॉयमेंट एजेंसियां योग्य कर्मचारियों को ही जारी करती हैं। पारिवारिक मामलों के सेक्रेटरी डॉ. रॉल्फ क्लैनडिक ने यह जानकारी दी।

अगले साल तक रहेगी योजना

बेल्ज‍ियम में 2003 में ऐसी ही पहल शुरू की गई थी, जिसे सफलता मिली। उसी से प्रेरित होकर जर्मनी ने ये कदम उठाया है। यह योजना अगले साल फरवरी तक जारी रहेगी, जो पिछले माह प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story