×

लड़कियों से अक्सर होते हैं ये ब्यूटी ब्लंडर्स, क्या आप रखती हैं मेकअप के टाइम इन बातों का ध्यान?

By
Published on: 5 Feb 2017 11:35 AM GMT
लड़कियों से अक्सर होते हैं ये ब्यूटी ब्लंडर्स, क्या आप रखती हैं मेकअप के टाइम इन बातों का ध्यान?
X

makeup

लखनऊ: अक्सर ही लोग कहते हैं कि चेहरा सुंदर हो या न हो, लेकिन दिल सुंदर जरूर होना चाहिए। लेकिन ऐसा कहने वालों को कौन समझाए कि कम सुंदर दिखने वाली लड़कियों को कितनी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उनका भी सपना होता है कि वह खूबसूरत दिखें। कई बार कुछ लड़कियां सुंदर होते हुए भी मेकअप के टाइम कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं कि उनकी सुंदरता भी बुरी लगने लगती है।

बताते हैं आपको कि लड़कियां मेकअप के समय कौन सी गलतियां करती हैं, ताकि अगर आप भी करती हैं, तो उन गलतियों में सुधार करके अपनी सुंदरता में चार चांद लगा सकें।

आगे की स्लाइड में जानिए कौन सी गलतियां करती हैं लड़कियां मेकअप के टाइम

ब्लशर की लेयर: लड़कियों को पता होना चाहिए कि ब्लशर उनके चेहरे को डिफाइन करता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ब्लशर लगाने या सही से ब्लेंड न करने की वजह से यह आपकी उम्र को ज्यादा बताने लगता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी स्किन पर कौन से शेड का ब्लशर मैच होगा?

आगे की स्लाइड में जानिए फाउंडेशन लगाने में होने वाली गलती

फाउंडेशन का यूज: कुछ लड़कियां गोरी होने के बावजूद और पाउडर लगाने से पीछे नहीं रहती हैं। उनका चेहरा रूखा होता है। लेकिन फिर भी फाउंडेशन लगा लेती हैं। ऐसा करने से स्किन काफी रूखी हो जाती है और फाउंडेशन भी स्किन को निखार नहीं पाता है। रूखे चेहरे पर निखार लाने के लिए लड़कियां चेहरे पर स्क्रब कर सकती हैं। ऐसा करने से डेड स्किन खत्‍म हो जाती है।

आगे की स्लाइड में जानिए हेयर कलर में होने वाली गलतियां

हेयर कलर: जब लड़कियां मॉडल्स का एक्ट्रेसेस के कलर किए हुए बाल मैग्जीन में देखती हैं, तो उनका भी मन करता है कि वह अपने भी बाल उसी कलर में रंगे। पर जरूरी नहीं है कि जो कलर मैग्जीन में उनपर अच्चा लगा रहा है , वह आप पर भी उतना ही अच्छा लगे। कई बार कोई भी हेयर कलर लगा लेने से बालों के कमजोर होने की प्रॉब्लम भी सामने आती है। हेयर कलर चुनते समय हेयर टेक्सचर को जरूर ध्यान में रखें।

आगे की स्लाइड में जानिए आई मेकअप में होती है लड़कियों से गलती

डार्क आई मेकअप: रात में जब लड़कियां जब पार्टी जाती हैं, तो उन्हें खासकर स्मोकी आई लुक पसंद आता है। पर आपको बता दें कि डार्क मेकअप आपकी आंखों को छोटा कर देता है। आंखों को चारों तरफ से यह डार्क कर देता है। जिसकी वजह से आंखें छोटी लगने लगती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए वैक्सिंग में होने वाली गलतियां

वैक्सिंग: लड़कियों को अपनी बॉडी पर बाल बिलकुल नहीं पसंद होते हैं। इन्हें हटाने के लिए वह तरह-तरह के टिप्स आजमाती हैं। जिनमें से गर्म वैक्स से बाल हटाना तो सबसे ज्यादा नॉर्मल है। पर दिक्कत तो तब हो जाती है, जब वैक्स जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है। यह स्किन को जलाकर न कर दाग-धब्बे छोड़ देता है। खासकर जब आप चेहरे पर वैक्स करवा रही हैं, तो आइब्रो वाली जगह के खास ध्यान रखें।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे ब्लीच में होती हैं लड़कियों से गलतियां

ब्लीचिंग क्रीम: आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। जिसकी वजह से लड़कियां चेहरे पर रौनक और गोरापन लाने के लिए ब्लीच यूज कर रही हैं। पर आपको बता दें कि किसी भी तरह का ब्लीच यूज करने से पहले डॉक्टर या ब्यूटिशियन से सलाह जरूर लेनी चाहिए। नहीं तो चेहरे पर दाने, खुजली व स्किन बर्न जैसी प्रॉब्लम हो जाएंगी और हां इसे खरीदते टाइम स्किन टोन का ध्यान भी रखना जरूरी होता है।

आगे की स्लाइड में जानिए ब्रशिंग के टाइम होने वाली गलतियां

ब्रशिंग और ब्रॉन्जिंग से जुड़ी: ब्रशिंग और ब्रॉन्जिंग का सही तरह से यूज कर आप आसानी से अपनी स्किन को निखार सकती हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि ब्रशिंग और ब्रॉन्जिंग दोनों ज्यादा चमकीले ना हो। ब्लश को अपने गालों में काफी धीरे-धीरे यूज करें और फिर चीकबोन में भी इस ब्रश का यूज करें। ऐसा करने से आप सही तरह से ब्रशिंग और ब्रॉन्जिंग कर सकती हैं।

Next Story