×

लड़कों को बनाना है अपना दीवाना तो लड़कियां ऐसे लगाएं आंखों पर मस्कारा

suman
Published on: 5 Oct 2018 10:00 AM GMT
लड़कों को बनाना है अपना दीवाना तो लड़कियां ऐसे लगाएं आंखों पर मस्कारा
X

जयपुर:मस्कारा से आई मेकअप को कंप्लीट लुक मिलता है। आंखें अट्रैक्टिव लगती हैं, लेकिन अक्सर मस्कारा लगाते वक्त कुछ महिलाएं गलतियां करती हैं, जिससे आई मेकअप लुक परफेक्ट नहीं मिल पाता है। जानिए, मस्कारा लगाने की सही टेक्निक। अपनी आंखों को खूबसूरत और अट्रेक्टिव बनाने के लिए मस्कारे को लगाने का सही तरीका बता रहे हैं ।

टिप्स ज्यादातर महिलाएं मस्कारा लगाते समय पलकों को ऊपर कर लेती हैं, जो गलत तरीका है। हमेशा मस्कारा लगाते वक्त पलकों को नीचे की तरफ रखें। ऐसा करने से मस्कारा पलकों पर ईजिली लग जाएगा।

वर्ल्ड स्माइल डेः आओ हम सब मिलकर स्माइली को करें वायरल

पलकों को घना बनाने के लिए मस्कारा का एक कोट लगाएं। इसके बाद पलकों पर हल्का-सा बेबी पाउडर लगाएं। फिर मस्कारा का दूसरा कोट लगाएं, इससे आईलैशेज ज्यादा घनी और सुंदर दिखेंगी। पाउडर का इस्तेमाल करने से मस्कारा लॉन्ग लास्टिंग भी रहता है।

आंखों को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए दो अलग-अलग रंग के मस्कारा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए ब्लू और ब्लैक कलर का मस्कारा यूज करें। मस्कारा लगाने के लिए लैशेज पर पहले ब्लू मस्कारा का एक कोट लगाएं फिर उसके ऊपर ब्लैक कोट लगाएं इससे आईलैशेज ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।

आखिर में जब मस्कारा अच्छे से सूख जाए तो ईयरबड की मदद से पलकों पर एक्सट्रा मस्कारा हटा लें।

हैकिंग के क्षेत्र में ऐसे बनायें करियर, फेसबुक, टि्वटर और गूगल जैसी कंपनियों को होती हैं इनकी जरूरत

ADS€

suman

suman

Next Story