×

निकाय चुनाव में होगा NOTA का विकल्प, EVM व मतपत्र दोनों में होगी व्यवस्था

गोरखपुर निकाय चुनाव में भी इस बार नोटा का प्रयोग किया जा सकेगा। यह विकल्प नगर निगम के साथ नगर पंचायतों के मतदाताओं को भी उपलब्ध होगा

By
Published on: 22 Oct 2017 7:57 AM GMT
निकाय चुनाव में होगा NOTA का विकल्प, EVM व मतपत्र दोनों में होगी व्यवस्था
X

गोरखपुर: गोरखपुर निकाय चुनाव में भी इस बार नोटा का प्रयोग किया जा सकेगा। यह विकल्प नगर निगम के साथ नगर पंचायतों के मतदाताओं को भी उपलब्ध होगा अर्थात इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम और मतपत्र दोनों में यह व्यवस्था होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अभी तक यह विकल्प उपलब्ध था। नगर निगम के चुनाव दूसरी बार ईवीएम के जरिए होने जा रहे हैं। नगर पंचायतों में पूर्व की भांति मतपत्रों का ही प्रयोग होगा।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव: नांदयाल में शर्मनाक स्थिति, कांग्रेस से ज्यादा नोटा को मिले वोट

इस बार बढ़े हैं 38,000 मतदाता: गोरखपुर जिले में इस बार निकाय चुनाव में 9,80,026 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 9.42 लाख थी, नगर निगम (1) वही नगर पंचायतों (8) में कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 38,000 बढ़ी है। नगर निगम मतदाताओं की संख्या पिछले चुनाव की तुलना लगभग 38000 बढ़ी है। नगर निगम में मतदाताओं की संख्या लगभग 26,000 की वृद्धि हुई है । 2012 के चुनाव में नगर निगम क्षेत्र में 8.36 मतदाता थे और पिछली बार सात नगर पंचायतें थी। इस बार उनवल नयी नगर पंचायत बनी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी चयन मौर्य ने बताया कि मतदाता सूची पर अंतिम मुहर लग गई है।

यह भी पढ़ें: गुजरात कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में नोटा के खिलाफ SC में गुहार लगाई

कहां कितने हैं मतदाता: गोरखपुर नगर निगम 862705, नगर पंचायत सहजनवा 27578, नगर पंचायत बांसगांव 14224, मुंडेरा बाजार 8735, पीपीगंज 11040, पिपराइच 13141, गोला बाजार 10331, बड़हलगंज 16391, उनवल 15881।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र राउंड 10: बीजेपी-38491, बसपा- 9711, कांग्रेस- 16984, नोटा-263

विश्वविद्यालय में होगी मतगणना: नगर निगम व नगर पंचायत चुनाव की मतगणना इस बार दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में होगी जबकी नगर पंचायतों की मतगणना संबंधित तहसील मुख्यालय पर होगी। पिछले चुनाव में नगर निगम की गणना 4 गांव स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र परिसर में हुई थी।

Next Story