×

खाते हैं आप भी गुलकंद तो जानिए इससे जुड़ी सेहत की बातें

suman
Published on: 22 May 2017 10:27 AM
खाते हैं आप भी गुलकंद तो जानिए इससे जुड़ी सेहत की बातें
X

लखनऊ: गुलकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और गर्मी के मौसम में इसका सेवन बहुत जरूरी है। गुलाब की पंखुडियों से बना होता है गुलकंद । जो खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। इसको रोज खाने से गर्मी में होने वाली सभी परेशानियों से बचा जा सकता है। डिहाइड्रेशन और यूरिन इंफेक्शन को दूर करने के साथ ही गर्भाशय, मूत्राशय और मलाशय की बढ़ी हुई गर्मी को दूर करने में फायदेमंद होता है। जानते हैं गुलकंद खाने के फायदे....

आगे...

गुस्से पर नियंत्रण

हर दिन गुलकंद खाने से शरीर को ठंड़क मिलती है। लू और तपती गर्मी के कारण होने वाली हेल्थ संबंधी बीमारियो से बच सकते हैं। रोज सुबह-शाम दूध के साथ 1 चम्मच गुलकंद खाने से दिमाग तेज होता है। इससे गुस्सा भी नहीं आता।

आगे...

कब्ज और चेहरे के निखार में फायदेमंद

कब्ज या पेट से जुडी परेशानियों में गुलकंद खाने से फायदा मिलता है। इससे खाना भी आसानी से पचना शुरू हो जाता है। जिससे भूख लगनी शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को गर्मी में मुंह में बहुत जल्दी छाले होने लगते हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है। चेहरे पर निखार भी गुलकंद के रोजाना सेवन करने से आता है।

आगे...

खून साफ करने में मददगार

गर्मी के मौसम में आंखों में जलन होना आम बात है। आंखों को ठंड़क पहुंचाने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलंकद का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर की थकान भी दूर हो जाती है। गुलकंद शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर खून को साफ करता है और शरीर से आनेवाली बदबू को भी दूर करता है गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना आने की समस्या में भी गुलकंद फायदेमंद है।

आगे...

पेट में गर्मी

पेट खराब होने की समस्या हो तो गुलकंद का रोज सेवन किया जाए तो पेट बिल्कुल ठीक रहता है। क्योंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है और ये पेट में गर्मी नहीं पड़ने देता। आप इसका सेवन बच्चों को भी करवा सकते हैं। गुलकंद खाने में काफी मीठी होती है। इसलिए इसका सेवन शुगर यानि डायबिटीज के रोगियों को नहीं करना चाहिए।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!