×

सब्जी काटने के लिए करती हैं चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान

suman
Published on: 10 Nov 2017 11:07 AM IST
सब्जी काटने के लिए करती हैं चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान
X

जयपुर: सब्जी काटने के लिए ज्यादातर महिलाएं वेजिटेबल सीट(Chopping Board) का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या जानते हैं यही बोर्ड बैक्टिरिया का घर भी है। लाख साफ-सफाई के बाद भी अक्सर परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार होता है। हाल में ही हुए एक रिसर्च में एक बात सामने आई है कि किचेन के बर्तनों से लेकर चॉपिंग बोर्ड के जरिए ई-कोलाई और सालमोनेला जैसे जानलेवा संक्रमण फैलने का डर रहता है। चॉपिंग बोर्ड बैक्टीरिया के पनपने की पसंदीदा जगह है। शोध में कहा गया है कि किचन में इस्तेमाल होने वाले प्रति वर्ग इंच में 61,597 बैक्टीरिया हो सकते हैं, इसमें चॉपिंग बोर्ड भी शामिल है। इस कारण किचन, टॉयलेट से भी दो सौ गुणा ज्यादा गंदा होता है।

य़ह भी पढ़ें...चांदी का गिलास, कपूर या कंघा, जानिए किससे होता है मानसिक तनाव कम

किचन के सामानों में पैदा होने वाले बैक्टीरिया के कारण मिचली, डायरिया और भयंकर पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। समय-समय पर अपने किचन की अच्छे से सफाई करें। चाकू और चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल के बाद धोकर और सूखा कर रखें। चॉपिंग बोर्ड को समय-समय पर बदलना चाहिए।

किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े को भी साफ ऱखें। इस्तेमाल के बाद धोकर धूप में सूखा लें। चूल्हे पर काम करने के बाद उसे अच्छी तरह पोंछ कर साफ कर ले। चूल्हे पर कोई चीज गिरी हुई मत छोड़ें। बर्तन धोने के बाद सिंक को अच्छी तरह साफ करें। बर्तन धोने के स्पंज को भी सूखा लें।

य़ह भी पढ़ें...प्याज और टमाटर के दाम पर लाल हुए CM, कीमतें काबू में रखेंगे DM

बर्तन धोने वाले साबुन पर अक्सर खाने-पीने की चीजें लग जाती हैं। ध्यान रहे साबुन पर कोई खाद्य-पदार्थ न लगा हुआ छोड़े। बर्तनों को सूखने के बाद ही उसे जगह पर रखें। वाटर फिल्टर को समय-समय पर साफ करें। डस्टबीन को भी साफ-सुथरा रखें। फ्रीज की सफाई करना न भूलें। यहां हम खाने-पीने की सबसे ज्यादा चीजें रखते हैं। फ्रीज को बासी चीजों का स्टोर न बनाएं।



suman

suman

Next Story