×

कंप्यूटर पर अगर करते हैं काम, तो अपने खाने में जरूर रखें इन 7 चीजों का ध्यान

By
Published on: 16 Nov 2016 11:38 AM GMT
कंप्यूटर पर अगर करते हैं काम, तो अपने खाने में जरूर रखें इन 7 चीजों का ध्यान
X

computer

लखनऊ: आज का टाइम टेक्नोलॉजी का टाइम है। ज्यादा से ज्यादा काम कंप्यूटर पर किए जाते हैं। आज तो टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा तरक्की कर गई है कि हर 10 में से 7 इंसान कंप्यूटर पर काम करते हैं। इससे काम भले ही आसान हो गए हैं। लेकिन इससे लोगों को की प्रॉब्लम्स भी बढ़ गई हैं। पहली बात तो लोगों की आंखें कमजोर हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। लोग दिन भर एक जगह बैठे रहते हैं, जिससे उनकी बॉडी में कई तरह की बीमारियां पनप रही हैं। ऐसे में लोग अगर हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं, तो वह बड़ी बीमारियों को शिकार हो सकते हैं।

आपको बताते हैं कि किस तरह ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। जिससे न केवल आपकी आंखों की रोशनी तेज होगी बल्कि हेल्थ में भी काफी हद तक सुधार आएगा। बॉडी में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को किस तरह रखना चाहिए ध्यान

दही

दही: जो लोग कंप्यूटर पर काम करते हैं, उन्हें अक्सर पेट की परेशानी हो जाती है। ऐसे लोगों को अपने खाने में दही जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया बहुत मात्रा में होते हैं। जो कि डाइजेशन सिस्टम को दुरूस्त बनाने के साथ ही आपके पेट की परेशानी को दूर करने में भी हेल्प करते हैं। दही खाने से पेट में गैस से जुड़ी प्रॉब्लम्स पैदा नहीं होती है।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या खाना चाहिए कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को

केला

केला: केला हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। केले में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो कि हमारे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने में हेल्प करता है। सबसे ख़ास बात तो यह है कि इससे थकावट का एहसास नहीं होता है और हम फ्रेश-फ्रेश फील फील करते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या खाना चाहिए कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को

हरा धनिया

हरा धनिया: जो लोग कंप्यूटर पर काम करते हैं, उनकी आंखें वीक हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को अपने खाने में हमेशा हरा धनिया जरूर शामिल करना चाहिए। हरे धनिए में कैरोटेनॉइड होता है, जो कि आंखों की रोशनी बढाने का काम करता है।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या शामिल करें खाने में कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग

अंडे

अंडे: सभी जानते हैं कि अंडे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आंखों की रोशनी कंप्यूटर के सामने काम करने से कम होती चली जाती है, ऐसे में अगर आप खाने में अंडों की शुरुआत कर दें, तो आपकी आंखों की घटी रोशनी को रोका जा सकता है। अंडों में विटामिन के अच्छे स्रोत होते हैं, इसलिए यह सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या शामिल करें खाने में कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग

डार्क

डार्क चॉकलेट: अगर आप ऑफिस में काम करते हैं, तो अपने बैग में चॉकलेट जरूर रखें और यह अगर डार्क चॉकलेट हो। तो क्या कहने? जी हां, डार्क चॉकलेट इम्युनिटी बढ़ाने में काफी हेल्पफुल होता है। कंप्यूटर में लगातार घंटों बैठने से कमर में दर्द जैसी तकलीफ का सामना करना पड़ जाता है। इस तरह के दर्द से बचने के लिए आप बिना हिचक डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या शामिल करें खाने में कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग

ओट्स

ओट्स: कई बार लोग जंक फ़ूड अपनी डेली हैबिट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसके बजाय ओट्स ज्यादा बेटर हैं ओट्स में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जिससे वजन आसानी से नहीं बढ़ता है और हमारी बॉडी को एनर्जी भी मिलती है।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या शामिल करें खाने में कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग

दूध

दूध: अगर आप ऊपर लिखी चीजों को खाने में शामिल नहीं कर पाते हैं, तो कोई बात नहीं इन सबके बजाय आप हर रोज खाने में एक गिलास दूध शामिल कर लें। इससे बॉडी को एनर्जी मिलने के साथ शक्ति भी मिलती है। आंखों की भी रोशनी बढ़ती है केवल गिलास दूध आपको कई बीमारियों से दूर रखता है

Next Story