×

अगर आप भी रहते हैं दांत दर्द से परेशान, तो इन तरीकों से मिनटों में पाएं आराम

By
Published on: 9 Feb 2017 10:39 AM GMT
अगर आप भी रहते हैं दांत दर्द से परेशान, तो इन तरीकों से मिनटों में पाएं आराम
X

लखनऊ: कुछ भी खाने-पीने में दांतों का रोल सबसे अहम होता है, इंसान बाकी दर्द तो सह लेता है। लेकिन अगर उसके दांत में दर्द हो रहा है, तो उसका खाना-पीना ही नहीं बोलना भी दुश्वार हो जाता है। दवाई लेने पर उतनी देर के लिए ही यह दर्द कम होता है, जितनी देर उसका असर रहता है। पर कई बार दवाई का असर जब तक होता है, तब तक दर्द से हालत बुरी होने लगती है।

वैसे तो तो आपके किचेन में मौजूद चीजें खाने का स्वाद बनाने के लिए होंगी। पर क्या आप जानते हैं कि किचेन में मौजूद तमाम तरह की चीजें दांत दर्द को बड़ी ही आराम से कम करती हैं और इनसे कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बर्फ से ठीक होगा दांत दर्द

बर्फ: अगर आपको तेजी से दांतों में दर्द हो रहा है, तो तुरंत अपने दांतों की 15-20 मिनट तक बर्फ से सिंकाई करें। अगर इसे आप दिन में दो से तीन बार दोहराती हैं, तो आपको काफी आराम मिलेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे लहसुन से ठीक होगा दांत दर्द

garlic

लहसुन: वैसे तो लहसुन का नाम सुनते ही कुछ लोगों का मुंह बन जाता है, पर अगर आपको दांत में दर्द हो रहा है। तो यह आपके लिए बढ़िया पेन किलर साबित होगा। जी हां, दांत दर्द होने पर लहसुन में नमक लगाकर उसे अच्छे से चबाएं। ऐसा करने से दांत का दर्द तो ठीक होगा ही, साथ में हर रोज ऐसा करने पर दांत मजबूत भी होंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे प्याज से ठीक होगा दांत दर्द

प्याज: अगर आपके दांतों में भयंकर वाला दर्द हो रहा है, तो प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े लेकर चबाएं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे नींबू से ठीक होगा दांत दर्द

नींबू: दांत दर्द की जगह पर नींबू की कुछ बूंदे टपकाने पर भी जल्द राहत मिलती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे लौंग से ठीक होगा दांत दर्द

लौंग: दांत दर्द में लौंग तो सबसे अचूक उपाय है। दांत दर्द की जगह पर लौंग रखने से मिनटों में ही दर्द से आराम मिल जाता है। लौंग का तेल भी लगा सकती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे लौंग से ठीक होगा दांत दर्द

सरसों का तेल: दादी-नानी के घरेलु इलाजों में सरसों का तेल हमेशा से गिना जाता रहा है। दांत में दर्द होने पर सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर उसे मंजन की तरह करें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे काली मिर्च से ठीक होगा दांत दर्द

काली मिर्च: अगर आपको दांत दर्द हो रहा है, तो काली मिर्च को उसका पाउडर बनाएं और फिर उसमें चुटकीभर नमक मिलाकर मंजन की तरह करें। इससे दर्द से जल्दी आराम मिलेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे गर्म पानी से ठीक होगा दांत दर्द

गर्म पानी: अगर आपको दांत में दर्द हो रहा है, तो गर्म पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से दर्द कम हो जाएगा

Next Story