HEALTH:आपका बच्चा है खास, इन घरेलू नुस्खों से न होने उसे ये समस्या

suman
Published on: 23 Sep 2018 5:17 AM GMT
HEALTH:आपका बच्चा है खास, इन घरेलू नुस्खों से न होने उसे ये समस्या
X

जयपुर:खानपान की आदतों के चलते बच्चों के दांतों में केविटी और कीड़े लगने की समस्या होती हैं। बच्चों के दांतों में कीड़ा लगना एक आम बात हैं, लेकिन समस्या लम्बे समय तक रहती है तो परेशानी की बात हैं। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों के केयर की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। कुछ उपाय हैं जिनकी मदद से बच्चों के दांतों में लगे कीड़े की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

फिटकरी के प्रयोग से भी दांत के कीड़े की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजाना फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर बच्चों को कुल्ला कराएं। इससे दातों में कीड़े मरने के साथ-साथ ही मुंह की बदबू भी खत्म होती है।

हींग दांत दर्द के लिए हींग बहुत अच्छी दवा है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन की मदद से इसे बच्चे के कीड़े लगे दांतों में रख दें। जब बच्चा ब्रश करें तो उसके बाद कीड़े वाले दांत पर हींग रख दें। दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

दालचीनी दांत के दर्द और कीड़े के लिए बहुत फायदेमंद है। दालचीनी को पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर कॉटन की मदद से बच्चों के दांतों पर लगाएं। इससें दांतों का कीड़ा कम होने के साथ ही दांत साफ भी होते हैं

शरीर के इस अंग में है गंदगी तो समझ लीजिए पनप रही है आपके अंदर हॉर्ट की बीमारी

लौंग दांत के कीड़े को खत्म करने का सबसे अच्छा और प्राकृतिक उपाय है। रोजाना लौंग के तेल को कॉटन में भिगोकर दांतो के खोखले हिस्से में लगाएं। इससे दांतों में लगे कीड़े भी नष्ट हो जाएंगे और बच्चें को दर्द से आराम भी मिलेगा।

हल्दी पिसी हुई हल्दी और सरसों के तेल को अच्छी तरह मिक्स करें। रोजाना बच्चों को इससे मंजन करवाएं। दिन में 2 बार ऐसा करने से बच्चों के दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे।

suman

suman

Next Story