×

प्रेग्नेंसी या मोटापे के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से ना घबराएं आप, इन सिंपल TIPS से करें दूर

suman
Published on: 31 Jan 2017 6:02 AM GMT
प्रेग्नेंसी या मोटापे के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से ना घबराएं आप, इन सिंपल TIPS से करें दूर
X

लखनऊ: अपनी खूबसूरती को लेकर खासतौर पर महिलाएं सचेत रहती है कि कहीं चेहरे पर रिंकल्स न पड़े तो कही कोई दाग हमारी खूबसूरती पर ग्रहण ना लगा दें। ऐसे में कुछ निशान ना चाहते हुए भी समय के साथ शरीर पर दिखने लगते है। वो है शरीर पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स। स्ट्रैच मार्क्स से नेचुरल ब्यूटी कही खो जाती है। स्ट्रेच मार्क्स खासकर प्रेग्नेंसी के समय या मोटे होने पर पड़ जाते हैं। कई लोगों के तो समय के साथ अपने आप ही ये दाग खत्म हो जाते है और कुछ को इनसे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर औरतें जब साड़ी पहनती है तो उनके पेट पर ये निशान दिखते है जो दिखने में खराब लगते हैं। इस वजह से वे साड़ी पहनना छोड़ ही देती है। गर्भावस्था में अचानक वजन बढ़ने से और फिर एकदम से पतले होने के कारण यह परेशानी आ जाती है। लेकिन इस तरह के मार्क्स से आप परेशान ना हो इन्हें कम करने के लिए इन उपायों को आजमाकर आप भी पहले की तरह हो सकती है।

आगे पढ़ें स्ट्रैच मार्क्स हटाने के घरेलू तरीके....

*विटामिन k आपके शरीर से दाग धब्बे हटाने का सबसे अच्छा पोषक तत्व होता है। इसलिए हरी सब्जियों जैसे खीरे, बंदगोभी, पालक और प्याज में काफी मात्रा में विटामिन k होता है। इनका सलाद के रूप में रोजाना सेवन करने से मार्क्स से छुटकारा मिलता है।

आगे पढ़ें स्ट्रैच मार्क्स हटाने के घरेलू तरीके....

*स्ट्रेच मार्क्स वाले भागों पर दिन में दो बार कोको और मक्खन से मसाज करें और 1 महीने में ही आप फर्क देख पाएंगे। कोको- मक्खन त्वचा को नमी देकर लचीला बनाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना कम हो जाती है।

*एलोवेरा जेल त्वचा की सभी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके पौधे में से एक पीस लेकर उसे छील लें तो उसमें से जेल निकल आएगा। इस 1 कप जेल में दो चम्मच विटामिन ई का तेल मिलाइए। इस मिश्रण को तब तक लगाइएं जब तक त्वचा इसे पूरी तरह सोख न लें। इसका रोज़ाना इस्तेमाल करने से आप अपनी त्वचा में फर्क अनुभव कर पाएंगे।

आगे पढ़ें स्ट्रैच मार्क्स हटाने के घरेलू तरीके....

*जब भी शरीर के किसी हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने लगे तो परेशान होने की जगह आप विटामिन ई के तेल से उस जगह की मालिश करें,क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडैंटस पाए जाते हैं, इसलिए रोजाना 15 से 20 मिनट तक अपने स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मालिश करें। यह तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।

*आलू का रस गहरे से गहरे दाग-धब्बों को कम करने का काम करता है। घर बैठे स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का यह सबसे अच्छा नुस्खा है। आलू के रस को दागों वाली जगह पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। आलू में कई तरह के विटामिन एवं मिनरल्स होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स पर सीधा असर करके उसे कम कर देते हैं।

suman

suman

Next Story