×

इन तरीकों से बिना स्ट्रेटनर ही स्ट्रेट करें अपने बाल, एलोवेरा, आंवला और शहद का देखें कमाल

By
Published on: 22 March 2017 10:58 AM GMT
इन तरीकों से बिना स्ट्रेटनर ही स्ट्रेट करें अपने बाल, एलोवेरा, आंवला और शहद का देखें कमाल
X

लखनऊ: फैशन की इस दुनिया में आए दिन नए-नए ट्रेंड शुरू हो रहे हैं। कहते हैं कि लाइफस्टाइल से जुड़े पुराने ट्रेंड एक बार फिर से लोगों को अपना देवाना बना रहे हैं। पुराने टाइम में लड़कियों को लंबे बाल पसंद थे। पर कुछ टाइम बाद उन्होंने छोटे बाल रखने शुरू किए। कोई स्टेप तो कोई लेजर कट रखता था। पर स्ट्रेट बालों का टाइम एक बार फिर वापस आया है। लड़कियों को ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है।

पर ऑफिस गोइंग या कॉलेज गोइंग लड़कियों के पास हर रोज पार्लर जाने का टाइम नहीं होता है। उनका दिल तो करता है कि बाल स्ट्रेट करवाएं, पर टाइम की वजह से वह जा नहीं पाती हैं। ऐसी लड़कियों के लिए हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप बड़ी ही आसानी से अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। इन तरीकों से आपके बालों में भी कोई नुकसान नहीं होगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बालों को करें स्ट्रेट

hair-fall tips

तेल और एलोवेरा: स्किन हो या बाल, एलोवेरा हर तरह से काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको अपने बाल स्ट्रेट करने हैं, तो एलोवेरा से अच्छा ऑप्शन नहीं हो सकता है। इसके लिए आप आधा कप तेल लेकर इसमे एलोवेरा जेल का पेस्ट मिला दें। फिर अपने बालों में इसे लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। यह मिक्सचर मास्क की तरह काम करता है। साथ ही बालों की डीप कंडीशनिंग भी करता है। इससे बाल चमकदार तो होते ही हैं। साथ ही स्ट्रेट भी होते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए बाल स्ट्रेट करने के आसान घरेलु टिप्स

दूध और शहद: अगर आप पार्लर जाकर बाल स्ट्रेट नहीं करवा पा रही हैं, तो घर में ही दूध और शहद से बाल सीधे हो सकते हैं। इसके लिए आप दूध और शहद को बराबर मात्रा में ले लें। अब इसे बालों की जड़ों से लेकर टिप तक लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से धोएं। अगर आप एक सप्ताह में दो बार ऐसा करती है। तो आपके बाल एकदम स्ट्रेट हो जाएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए बाल स्ट्रेट करने के आसान घरेलु टिप्स

aamla

आंवला और शिकाकाई: आंवला और शिकाकाई तो हमेशा से ही बालों के लिए आयुर्वेदिक उपचार रहे हैं। यह दोनों बालों को घना और काला तो बनाते ही हैं, साथ ही में स्ट्रेट भी करते हैं। इसके लिए आपको आधा कप आंवला का पाउडर, आधा कप शिकाकाई और आधा कप चावल का आटा लेकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें 2 अंडे फेंट लें और बालों में सावधानी से लगाएं। इस मिक्सचर को करीब दो घंटे बालों में लगाए रहें। 2 सप्ताह बाद आपको अपने बाल स्ट्रेट नजर आएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए बाल स्ट्रेट करने के आसान घरेलु टिप्स

lemon

केला और पपीता: केले और पपीते में सेहत के राज छिपे हैं, यह बात तो सभी जानते हैं। पर यह शायद ही जानते होंगे कि यह दोनों बाल भी सीधे करने में हेल्प करते हैं। एक बर्तन में केले और पपीते को अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे बालों में लगाएं। बालों के सूखने के बाद शैम्पू करके कंघी करें। सूखने पर आपके बाल सीधे हो जाएंगे।

Next Story