×

एक ट्रिप करें हैदराबाद का प्लान,जहां उठाएंगे जीवन का भरपूर आनंद

suman
Published on: 5 July 2018 6:24 AM GMT
एक ट्रिप करें हैदराबाद का प्लान,जहां उठाएंगे जीवन का भरपूर आनंद
X

हैदराबाद: निजामों का शहर हैदराबाद जहां कई बारे जाने का मौका मिला और गए। यहां की आबोहवा ही कुछ ऐसी हैकि यहां आते ही आपको प्यार हो जाएगा। इस शहर का मौसम आपको हर समय स्वागत के लिए तैयार है। यहां कई सारे टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां आप अपनी छुट्टी का मजा ले सकता है। हैदराबाद में अपनी फैमिली के साथ ट्रिप का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। हैदराबाद में कई ऐसी जगहें जहां अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हैदराबाद एक हाईटेक शहर के रूप में जाना जाता है। ऐसे में यहां के टूरिस्ट प्लेसेस में भी हाईटेक और विकास की भरपूर झलक नजर आती है। एक से बढ़कर एक इमारतों समेत कई चीजें यहां का प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। जानें हैदराबाद के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस-

चार मीनार हैदराबाद शहर का प्रमुख आकर्षण का केंद्र चार मीनार है। शहर का मुख्य चिन्ह चार मीनार की चारों भव्य मीनारें हैं। चार मीनार शहर के बीचोंबीच बनी हुई है। इसी के पास में फेमस चूड़ी बाजार है, जहां रंग-बिरंगियां सुंदर चूड़ियां मिलती हैं।

गोलकुंडा किला हैदराबाद में गोलकुंडा किला भी बहुत फेमस है। यह शहर के किनारे स्थित है। गोलकुंडा किला, भारत के प्रसिद्ध और भव्य किलों में गिना जाता है।

162 सालों में चन्द्र ग्रहण में दुर्लभ योग,नकारात्मक दोष से मिलेगा निवारण

चौमहल्ला पैलेस हैदराबाद में चौमहल्ला पैलेस भी काफी फेमस है और यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

बिडला मंदिर हैदराबाद का यह मंदिर बहुत फेमस है। ये हिन्दू मंदिर एक ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। सफेद संगमर्मर से बने इस मंदिर से शहर का पूरा नजारा देखा जा सकता है।

कमल सरोवर हैदराबाद का कमल सरोवर भी काफी फेमस है। यह सरोवर जुबली हिल्स पर है। यह तालाब से चारों तरफ से घिरा हुआ एक सुंदर बगीचा है।

रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद जाकर रामोजी फिल्म सिटी ना घूमा जाएं ये तो सभव नही है। कई फिल्मोंं की शूटिंग यहां आएं दिन होती रहती है। यहां आना रोमांचकारी अनुभव देता है।

suman

suman

Next Story