×

इंडियन लड़के नहीं कर पाते हैं अपने प्यार का इजहार, क्या जानते हैं आप यह बात?

By
Published on: 13 Nov 2016 8:44 AM GMT
इंडियन लड़के नहीं कर पाते हैं अपने प्यार का इजहार, क्या जानते हैं आप यह बात?
X

proposal to a girl

नई दिल्ली: 'आज उनसे पहली मुलाकात होगी, फिर आमने-सामने बात होगी, फिर होगा क्या ? क्या पता.. क्या खबर?' शायद यही वो लाइनें हैं, जो हर उस लड़के के मन में चलती होंगी, जो कि किसी लड़की को प्रपोज करने के लिए जाते हैं। कहने को तो लड़के बड़े स्‍ट्राॅन्‍ग होते हैं, लेकिन जैसे ही उनके सामने किसी लड़की को प्रपोज करने की बात आती है, तो बेचारों के पसीने छूट जाते हैं।

किसी ने सही ही कहा है कि प्यार करना आसान होता है, लेकिन इजहार करना बहुत मुश्किल लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंडियन लड़के प्यार का इजहार करने में काफी पीछे हैं। यह बात हाल ही में हुए एक सर्वे में पता चली है। जी हां, इसमें पता चला है कि इंडियन लड़कों को अपने प्यार का इजहार करने में डर लगता है।

आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह डरते हैं लड़के प्रपोजल में

proposal to a girl

यह सर्वे मैच मेकिंग साइट शादी डॉट कॉम ने इंडियन लड़कों की मेंटालिटी जानने के लिए किया। इस सर्वे में लड़कों से पूछा गया कि क्या वे अपनी पार्टनर से प्यार का इजहार करने में बिलीव रखते हैं? इस पर इस पर 91.6 % लोगों का जवाब ‘हां’ था, 0.9 % लोगों ने इस सवाल के जवाब में 'नहीं' कहा, जबकि 7.5 % लोगों ने कहा, 'कर सकते हैं'।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है इंडियन लड़कों का इस बारे में

proposal to a girl

खास बात तो यह है कि जब इंडियन लड़कों और पुरुषों से पूछा गया कि क्या वे बार-बार अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करते हैं? तो 21.3 % मैरिड पुरुषों ने कहा कि वह 'अक्सर' ऐसा करते हैं। लगभग 33.4 % लोगों ने कहा कि वे 'स्पेशल' मौकों पर ऐसा करते हैं। जबकि इस सवाल पर 45.3 % लोगों का जवाब था कि उन्होंने 'कब' ऐसा किया, इस बारे वह खुद भी नहीं जानते हैं?

आगे की स्लाइड में जानिए आखिर क्यों डरते हैं प्यार का इजहार करने में इंडियन लड़के

love4

प्यार के इजहार में पीछे रहने वाले लड़कों से जब पूछा गया कि आखिर उन्हें अपने प्यार के इजहार में परेशानी क्यों फील होती है? इस पर 61.5 % मैरिड पुरुषों ने कहा कि हम अपने पार्टनर को कितना प्यार करते हैं, हम यह जाता नहीं पाते हैं। करीब 30.4 % लोगों ने कहा कि उनमें अपने पार्टनर के लिए प्यार का इजहार करने की भावना नॉर्मली नहीं आती, वहीं इस बारे में 8.1 लोगों ने कहा, 'नहीं, यह बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है।'

आगे की स्लाइड में जानिए इस सर्वे के बारे में इंट्रेस्टिंग बातें

love2

जल्दी अपनी बात जाहिर न का पाने वाले लड़कों से जब इस सर्वे में पूछा कि अगर उन्हें कुछ डिफरेंट तरीके से प्यार का इजहार करने का मौका दिया जाए। तो क्या वह ऐसा करना चाहेंगे? इस पर 74.6 % लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया वहीं 17.5 फीसदी लोगों ने कहा कि यह अलग-अलग चीजों पर डिपेंड करेगा जबकि 7.9 % लोगों ने कहा कि हम इसके बारे में सोचेंगे।

इंडियन लड़कों की प्यार के इजहार की कमजोरी में हुए इस ऑनलाइन सर्वे में 24 से 32 साल की उम्र के युवाओं के 6,730 जवाब आए। तो अगर आप भी किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो दरें मत वरना इस लिस्ट में आप भी शामिल हो जाएंगे।

Next Story