×

ये हैं 7 ऐसी महिलाएं, जिनके जज्बे को पूरा वर्ल्ड करता है सलाम

Admin
Published on: 8 March 2016 8:21 AM GMT
ये हैं 7 ऐसी महिलाएं, जिनके जज्बे को पूरा वर्ल्ड करता है सलाम
X

लखनऊ: इतिहास गवाह है कि पूरी दुनिया की महिलाए समान अधिकार की लड़ाई शुरू से लड़ती आ रही है और इसी का परिणाम है कि आज हम एक दिवस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मना रहे है। ऐसा कहा जाता है कि 20वी सदी की शुरूआत से महिला दिवस मनाया जा रहे है। साल 1908 में न्यूयार्क की एक कपड़ा मिल में काम करने वाली करीब 15 हजार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, वेतन और वोट का अधिकार देने के लिए प्रदर्शन किया था।

उसके बाद 1909 में अमेरिका की ही सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार ‘नेशनल वुमन-डे’ मनाया था। साल 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाने का फैसला किया गया और 1911 में पहली बार 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसे सशक्तिकरण का रूप देने हेतु ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में लाखों महिलाओं ने रैलियों में हिस्सा लिया। बाद में साल 1913-14 के बीच में महिला दिवस की तारीख 8 मार्च कर दी गई। तब से हर 8 मार्च को विश्व भर में महिला दिवस मनाया जाता है। कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में जिक्र करते है जिसके जज्बे को पूरी दुनिया सलाम करती है।

tresha

मदर टेरेसा

इस फेहरिस्त में पहला नाम मममत्व की मूर्ति मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक में नन थीं, जिनके पास भारतीय नागरिकता थी। उन्होंने 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की मदद की और सारी उम्र उनकी सेवा में लगा दी। उन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।

indeera

इंदिरा गांधी

इन्दिरा गांधी लगातार तीन बार भारत की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी बार भी में 1980 से 1984 तक उनकी हत्या तक वे देश की प्रधानमंत्री रहीं। वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी , कार्यकाल के दौरान जिसके फैसले का आगे सबने घुटने टेके। वे बहुत निडर और साहसी थी। उन्हें आयरन वुमेन भी कहा जाता है।

chanda

चंदा कोचर

ये आईसीआईसीआई बैंक लि. की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। कोचर ‘व्यापार में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में आती है।

mairy

मैरीकॉम

ये भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। मैरीकॉम पांच बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। 2012 के लंदन ओलम्पिक मे उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2010 के एशियाई खेलों में कांस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।

shusmita

सुष्मिता सेन

हिन्दी फिल्मों की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं। जिसने 1994 में मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। मिस इंडिया स्पर्धा में इन्होंने ऐश्वर्या राय को हराया था।

kfg

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल

ये भारत की पहली महिला 12 वीं राष्ट्रपति बनी। राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया था।

lata

लता मंगेशकर

भारत रत्न स्वर कोकिला और सबकी चहेती गायिका लताजी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इन्होंने कई भाषाओं में फिल्मी गैर-फिल्मी गाने गाये हैं। उनकी जादुई आवाज के दीवाने पूरी दुनिया में हैं।

Admin

Admin

Next Story