×

ISIS का आतंकी सैफुल्लाह सुबह से लेकर रात तक आखिर क्या करता था, ये जानकार आप भी रह जाएंगे दंग

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हाजी कॉलोनी में एक मकान में आईएसआईएस के आतंकी सैफुल्लाह को यूपी एटीएस की टीम ने 11 घंटे तक चली मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

tiwarishalini
Published on: 8 March 2017 11:40 AM GMT
ISIS का आतंकी सैफुल्लाह सुबह से लेकर रात तक आखिर क्या करता था, ये जानकार आप भी रह जाएंगे दंग
X

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मंगलवार (07 मार्च) का दिन और रात दहशतभरी रही। हर इंसान के जुबान पर बस एक ही सवाल था कि आखिर ये हो क्या रहा है, लेकिन जाबांज यूपी एटीएस की टीम ने आतंकी के नापाक मंसूबों को समय रहते चकनाचूर कर दिया। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हाजी कॉलोनी में एक मकान में आईएसआईएस के आतंकी सैफुल्लाह को यूपी एटीएस की टीम ने 11 घंटे तक चली मुठभेड़ में देर रात करीब 3 बजे ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें .... लखनऊ: 11 घंटे बाद हुआ आतंक का खात्मा, मुठभेड़ में ISIS आतंकी सैफुल्लाह ढेर

यूपी एटीएस ने तालाशी की तो उसके पास से तमाम ऐसी चीजें मिली, जिसे देखकर सब दंग रह गए। तलाशी के दौरान मौके से एटीएस को ऐसी चीज हाथ लगी जिससे यह पता चलता है कि आतंकी सैफुल्लाह क्या करता था? उसकी दिनचर्या क्या था?

यह भी पढ़ें .... फोटोज: खतरा टला नहीं, ISIS के लखनऊ-कानपुर (खुरासान) मोड्यूल के 6 आतंकी पकड़ से बाहर

दरअसल यूपी एटीएस को आतंकी सैफुल्लाह के पास से उसकी डायरी के दो पेज मिले हैं। जिसमें उसने अपने आम दिनों और रोजे (रमजान के दिन) के दौरान पूरे दिन का शेड्यूल लिख रखा है कि क्या वह कब क्या करता था? उसके शेड्यूल से पता चलता है कि वह टाइम का कितना पाबंद था और कैसे लोगों को गुमराह करने और आतंक के रास्ते पर ले जाने के लिए पहले खुद को तैयार करता था।

अगली स्लाइड में जानिए आतंकी सैफुल्लाह के आम दिनों का पूरा शेड्यूल ...

ये है आतंकी सैफुल्लाह के आम दिनों का पूरा शेड्यूल

-आतंकी सैफुल्लाह आम दिनों में सुबह 4 बजे उठकर तहज्जुद (प्रार्थना) करता था।

-तहज्जुद करने के बाद फैजुल्लाह फज्र की नमाज पढ़ता था।

-सुबह करीब पौने आठ बजे वह वॉक और एक्सरसाइज करता था।

-एक्सरसाइज करने के बाद फैजुल्लाह सुबह आठ बजे नाश्ता करता था

-इसी दौरान उसका फरहत हाशमी और अन्य के साथ लेक्चर का भी टाइम दर्ज है।

-लेक्चर के बाद डेढ़ घंटे वह प्रवचन तैयार करने और रटने आदि का काम करता था।

-इसी दौरान वह दिन का खाना भी तैयार कर लेता था।

-दोपहर 12.30 बजे सैफुल्लाह नमाज पढ़ता था और खाना खाता था

-शाम 4 बजे वह आराम करता।

-असर की नमाज के बाद सैफुल्लाह कुरान को विस्तार से पढ़ता था।

-इसके बाद सैफुल्लाह के पास जो डाक्यूमेंट्स थे वह उसे पढ़ता था।

-शाम छह बजे वह मगरिब की नमाज पढ़ता था

-इसके बाद वह इस्लामी न्याय शास्त्र का अध्ययन करता था।

-इसी दौरान वह रात के खाने की तैयारी भी करता था।

-रात साढ़े आठ बजे सैफुल्लाह ईशा की नमाज अदा करने के बाद खाना खाता था

-खाना खाने के बाद वह सो जाता था।

अगली स्लाइड में जानिए क्या था रमजान के दिनों में आतंकी सैफुल्लाह का शेड्यूल

ये है रमजान के दिनों में आतंकी सैफुल्लाह का शेड्यूल

-आम दिनों की तुलना में आतंकी फैजुल्लाह का रमजान के दिनों में शेड्यूल थोड़ा अलग था।

-सैफुल्लाह रमजान के दिनों में सुबह 4 बजे उठता था।

-इसके बाद वह तहज्जुद (प्रार्थना) करता।

-सहरी (कुछ खाना) के बाद वह फज्र की नमाज पढ़ता था।

-इसके बाद सैफुल्लाह थोड़ी देर का ब्रेक ले लेता था।

-सैफुल्लाह सुबह पौने सात बजे फरहत हाशमी और अन्य को लेक्चर देता था।

-सुबह 8 बजे से 12.30 बजे के बीच वह प्रवचन तैयार करने, रटने आदि का काम करता था।

-फिर 12.30 बजे सैफुल्लाह नमाज अदा करने के बाद वह कुरान को विस्तार से पढ़ता था।

-इसके बाद सैफुल्लाह के पास जो डाक्यूमेंट्स उपलब्ध थे वह उसका अध्ययन करता था।

-दोपहर तीन बजे वह खाना बनता था और शाम चार बजे असर की नमाज के बाद इस्लाम में न्याय शास्त्र का अध्ययन करता।

-शाम सात बजे सैफुल्लाह मगरिब की नमाज के बाद रात का खाना (इफ्तार) खाता था।

-रात साढ़े आठ बजे सैफुल्लाह ईशा की नमाज अदा करता था।

-इसके बाद वह थोड़ी देर तक अगले दिन के भाषण और प्लानिंग कर सो जाता था।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story