×

जानिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं जयललिता, किन्हें मिलेगा ये सब?

aman
By aman
Published on: 6 Dec 2016 12:09 PM GMT
जानिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं जयललिता, किन्हें मिलेगा ये सब?
X

नई दिल्ली: एआईएडीएमके प्रमुख जे. जयललिता के देहांत के बाद आम जन के मन में एक सवाल उठने लगा है कि 'अम्मा' के जाने के बाद वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं। जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में जयललिता की संपत्ति को लेकर भी विवाद सामने आ सकता है। अप्रैल 2015 में जयललिता ने 113.73 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें ...मारपीट के बावजूद एमजीआर के शव के पास जहां खड़ी रही थीं जयललिता, आज वहीं होगा अंतिम संस्कार

अम्मा की संपत्ति: जयललिता के पास तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के एक गांव में 14.50 एकड़ खेती की जमीन थी। कांचीपुरम के एक गांव में 3.43 एकड़ जमीन थी। उनके पास चार व्यावसायिक संपत्ति भी थीं। खबरों के मानें तो इनमें से एक संपत्ति उनके दत्तक पुत्र वीएन सुधाकरन की हो जाएगी।

जयललिता का घर: जयललिता जिस घर में रहती थीं वो 24,000 वर्ग फीट में फैला है। इस घर की कीमत 43.96 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह संपत्ति उनकी मां ने 1967 में 1.32 लाख रुपए में खरीदी थी। सूत्रों की मानें तो इस प्रॉपर्टी की उत्तराधिकारी उनकी करीबी शशिकला होंगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें जयललिता की अन्य संपत्तियों के बारे में ...

कारें: जयललिता के पास 9 कारें थीं। इनकी कीमत 42,25,000 रुपए आंकी गई है।

गहने: जयललिता ने एक समय कहा था कि 21,280.300 ग्राम सोने के गहनों की कीमत नहीं बताई जा सकती। उन्होंने यह जिक्र भी किया था कि आय से अधिक संपत्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

ये भी पढ़ें ...साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने सिर झुकाकर दी अम्मा को श्रद्धांजलि, देखें और कौन से सेलेब्स पहुंचे?

चल-अचल संपत्ति: साल 2016 के चुनावों में दायर हलफनामे के मुताबिक जयललिता के पास 41.63 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 72.09 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी।

कंपनियों में निवेश: जयललिता का पांच कंपनियों में बतौर पार्टनर निवेश था। इनमें कुल मिलाकर उनका 27.44 करोड़ रुपए का निवेश था। आखिरी घोषणा के अनुसार उनके पास 41,000 रुपए कैश था। साथ ही 2.04 करोड़ रुपए की देनदारियां थीं। कई कंपनियों में उनके शेयर पुलिस ने जब्त कर लिए थे। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

ये भी पढ़ें ...पीएम मोदी ने किए ‘अम्मा’ के अाखिरी दर्शन, नम आंखों से दी आयरन लेडी को श्रृद्धांजलि

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story