×

बकिंघम पैलेस में चला कनिका की आवाज का जादू, वहां के लोगों का दिल जीता

suman
Published on: 9 Feb 2018 4:02 AM GMT
बकिंघम पैलेस में चला कनिका की आवाज का जादू, वहां के लोगों का दिल जीता
X

मुंबईः 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां वे' जैसे गानों से सभी को दीवाना बनाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने विदेश में जाकर बॉलीवुड के अलावा भारत का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने गाने से विदेशियों का दिल तो जीता ही, साथ ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की यादों को भी ताजा कर दिया।

यह पढ़ें...मिलिए बॉलीवुड के इन बेस्ट कपल्स से, जिनकी जोड़ियां बनी प्यार की मिसाल

दरअसल, कनिका कपूर ने लंदन स्थिति बकिंघम पैलेस में अपने गानों की परफॉर्मेंस दी। जहां उन्होंने 1976 में अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर फिल्म 'कभी-कभी' का टाइटल ट्रेक गाकर सुर्खियां बटोर लीं। इसी के साथ ही कनिका पहली ऐसी भारतीय सिंगर हो गई हैं जिन्होंने बकिंघम पैलेस में गाना गाया। खास बात यह है कि कनिका को खुद प्रिंस चार्ल्स ने आमंत्रित किया था। ब्रिटिश एशिया ट्रस्ट के दसवें वार्षिकोत्सव पर कनिका को बुलाया गया था। यहां उन्होंने ब्रिटिश म्यूजिक प्रोड्यूसर नॉटी ब्वॉय के साथ हिंदी गानों की परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर कनिका ने कहा कि वो विदेश में बॉलीवुड के गानों को गाकर काफी खुश हैं।

suman

suman

Next Story