×

धरती के स्वर्ग कश्मीर में रहने वाली लड़कियों की खूबसूरती के पीछे है यह रहस्य

suman
Published on: 23 Nov 2017 11:56 PM GMT
धरती के स्वर्ग कश्मीर में रहने वाली लड़कियों की खूबसूरती के पीछे है यह रहस्य
X

जयपुर: कश्मीर की कली हूं मैं, मुझसे ना रुठो बाबूजी.... ये गाना आपने सुना होगा और आपमें से बहुतों ने यह फिल्म भी देखी होगी। जिस कश्मीर को स्वर्ग कहा जाता है वहां रहने वाले लोगों के बारे में क्या कहना उसकी खूबसूरती की तुलना करना ही नामूमकिन है। लेकर आज कहा जाता है कि ‘धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो यहीं है’. कश्मीर की खूबसूरत वादियां हमेशा से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं। वैसे कश्मीर की हर एक बात निराली है जिसमें से एक है यहां की लड़कियों की खूबसूरती, कश्मीर की लड़कियां इतनी खूबसूरत होती हैं कि उनकी सुंदरता को देखकर कोई भी उनपर मोहित हो जाए।

यह भी पढें...इंडिया में बच्चों की फिल्मों की वैश्विक शक्ति बनने की क्षमता : प्रसून जोशी

दरअसल दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों की फेहरिस्त में शामिल कश्मीरी लड़कियों की सुंदरता के पीछे छुपे हैं ये सीक्रेट जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

*कश्मीरी लड़कियां देखने में बेहद गोरी होती हैं उनकी काया एकदम बेदाग और आकर्षक होती है। इन लड़कियों की खूबसूरती में यहां की जलवायु का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कश्मीर का मौसम साल भर बेहद सुहाना बना रहता है। यहां की जलवायु पूरे वर्ष ठंडी रहती है जिसके चलते यहां रहनेवाले लोग दूसरे राज्यों की अपेक्षा ज्यादा गोरे और आकर्षक होते हैं।

यह भी पढें...ये स्टार किड्स भी नहीं है जाह्नवी सारा से कम, जिसे करण जौहर कर रहे है लॉन्च

*कश्मीर में अच्छी क्वालिटी वाले केसर की अत्यधित पैदावार होती है।स्पेन के बाद कश्मीर में केसर की सबसे अच्छी किस्म पाई जाती है। केसर सिर्फ त्वचा के ग्लो को ही नहीं बढ़ाता , बल्कि ये त्वचा की रंगत में भी लगातार सुधार लाता है। बताया जाता है कि यहां की लड़कियां केसर और चंदन पावडर को दूध में मिलाकर उसका पेस्ट तैयार करके अपने चेहरे पर लगाती हैं।

*अखरोट में ओमेगा-9, ओमेगा-6, ओमेगा-3 और कई प्रकार के फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो किसी भी व्यक्ति को सेहतमंद बनाने के साथ-साथ उसे खूबसूरत बनाने में भी मदद करते हैं। कश्मीर में बहुत ज्यादा मात्रा में अखरोट पाए जाते हैं। यहां के लोग खाने पीने की चीजों में इसका इस्तेमाल तो करते ही हैं लेकिन अखरोट के तेल का इस्तेमाल यहां की लड़कियां अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं।

यह भी पढें...Health : सर्दी में फिट रहने के लिए ऐसी जीवनशैली अपनाएं

*ज्यादातर कश्मीरी लड़कियां अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए बादाम का इस्तेमाल करती हैं. अगर आप भी कश्मीरी लड़कियों तरह बेदाग खूबसूरती पाने की ख्वाहिश रखती हैं तो ये मुमकिन है। इसके लिए 8 से 9 बादाम रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उनको पीसकर उसमें दूध डालकर पेस्ट बना लें फिर अपने चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इससे चेहरे के डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे और आपका चेहरा चमक उठेगा।

*कश्मीरी लोग खाने-पीने के अलावा दूध का इस्तेमाल कई और कामों के लिए करते हैं। यहां की लड़कियां मिल्क क्रीम और मलाई का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी करती हैं। कश्मीर में सर्दी बहुत ज्यादा पड़ती है जिसकी वजह से त्वचा रुखी हो जाती है इसलिए यहां की लड़कियां मिल्क क्रीम और मलाई का उपयोग खाने के साथ-साथ चेहरे पर लगाने के लिए भी करती हैं।

suman

suman

Next Story