×

हैप्पी होगी लाइफ ,सिंपलीसिटी के साथ हमेशा करेंगे स्माइल

suman
Published on: 5 Oct 2018 10:15 AM GMT
हैप्पी होगी लाइफ ,सिंपलीसिटी के साथ हमेशा करेंगे स्माइल
X

जयपुर: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई परेशान और हैरान है। किसी को चाहकर भी दो पल का आराम नहीं नसीब होता है। ऐसे में खुश और शांत दिखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको लाइफ में रहना खुश है तो गुस्से को करें दूर और इन उपायों को अपनाकर अपनी लाइफ को सरल बना सकते है।

किसी खास से बात करें

आप जिसे पसंद करते हैं उससे बात करिए। सामने ना हों या उसे फ़ोन करिए और बात करिए। उनकी आवाज सुनकर आपको अच्छा लगेगा। बात करने से मन हल्का हो जाएगा और आपको खुशी होगी।

लड़कों को बनाना है अपना दीवाना तो लड़कियां ऐसे लगाएं आंखों पर मस्कारा

हमेशा मुस्कराएं

हमेशा मुस्कुराएं, क्योंकि इससे आप न केवल खुश रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी खुश रखने सफल होंगे। अपनों को देख कर मुस्कराने से प्यार बढ़ता है। वो भी मुस्कराएंगे। मुस्कराहट होगी तो खुशी मिलेगी।

सादगी को अपनाएं और सरल बनें

आप जितने सरल होंगे उतने खुश रहेंगे। चीजों को जीतना उलझाएंगे लाइफ में उतना दुखी दुखी रहेंगे। सरल जीवन खुशियों की दावत देता है। सादगी और सरलता को अपनाएं और जिएं हर पल को।

टेक्नोलॉजी के साथ चले और स्मार्ट बने

टेक्नोलॉजी स्मार्ट हो रही है। फोन मोबाइल बन गया। मोबाइल स्मार्ट मोबाइल बन गया। बॉक्स टीवी अब फ्लैट टीवी बन गया। फ्लैट टीवी अब स्मार्ट टीवी बन गया। आप भी टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अपने को बदलिए और नई चीजों को अपनाइएं और स्मार्ट बनिए, क्योंकि ये आज की जरुरत है।

वर्ल्ड स्माइल डेः आओ हम सब मिलकर स्माइली को करें वायरल

बदलिए

अपने को थोड़ा-थोड़ा निरंतर बदलिए। जैसे ऋतु बदलती है ठीक वैसे ही। अगर नहीं बदलेंगे आने वाली नई ऋतु को नहीं सह पाएंगे। समाज में नई बातों और परंपराओं को अपनाइए। पूरा नहीं तो थोड़ा ही सही। हो सकता है बेटे की हर नई बात सही नहीं लगे। पर हो सकता है उसकी हर बात गलत नहीं हो। इसलिए उसे सुनिए, समझिए और हो सके तो अपने विचारों में बदलाव कीजिए. इसी तरह हो सकता है बहू की भी हर नई बात सही नहीं लगे। पर हो सकता है उसकी हर बात गलत भी नहीं हो। इसलिए उसे सुनिए, समझिए और हो सके तो यहां भी अपने विचारों में बदलाव कीजिए और आप पाएंगे कि सभी खुश रहेंगे। आप भी, बाकी सदस्य भी।

suman

suman

Next Story