×

कम मार्क्स आएं तो न हों परेशान, ये सेलेब्स भी पढ़ाई में नहीं थे अव्वल, आज हैं दुनियाभर में फेमस

priyankajoshi
Published on: 28 May 2017 9:52 AM GMT
कम मार्क्स आएं तो न हों परेशान, ये सेलेब्स भी पढ़ाई में नहीं थे अव्वल, आज हैं दुनियाभर में फेमस
X

नई दिल्ली : रविवार (28 मई) को सीबीएसई के साथ देश के कई राज्यों ने कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें कई छात्रों का परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन रहा। अगर आपके कम मार्क्स आए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दुनिभर में ऐसी कुछ मशहूर हस्तियां भी हैं, जिन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं किए, लेकिन दुनियाभर में प्रतिभा के मामले में इनका कोई सानी नहीं है। आईए हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी ही फेमस सेलेब्स के बारे में...

एपीजे अब्दुल कलाम

एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम ने पढ़ाई में ज्यादा अच्छे अंक प्राप्त नहीं किए। उन्होंने विंग्स ऑफ फायर, इग्नाइटेड माइंड्स, इंडिया 2020 जैसी कई मशहूर और प्रेरणा देने वाली किताबें लिखी हैं। जो खासकर स्टूडेंट्स को इंस्पायर्ड करती रही हैं।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 12वीं तक ही पढा़ई की है।। आज वह देश ही नहीं विदेश तक फेमस हैं। कम उम्र से खेलने की वजह से वह ज्‍यादा नहीं पढ़ पाए।

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बॉलीवुड पर 25 से भी ज्यादा सालों से राज कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो आमिर ने किस स्कूल से, कब और कहां तक की पढ़ाई की है, इसकी कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। हाल ही में एक टीवी चैनल पर उन्होंने साफ कहा कि उनका स्कूल से कभी कोई नाता नहीं रहा। 52 साल के आमिर पहली बार महज 9 साल की उम्र में ही फिल्म 'यादों की बारात' में बड़े परदे पर दिखे थे और तब से उनकी फिल्मी यात्रा जारी रही है।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में शौक की वजह से सिर्फ 12वीं की तक की पढ़ाई कर पाए हैं। धोनी ने रांची से इंटर करने के बाद बीकॉम में प्रवेश भी लिया लेकिन पढ़ाई अधूरी ही रह गई।

स्टीव जॉब्स

स्टीव जॉब्स 1975 में एप्पल कंपनी की स्‍थापना करने वाले स्टीव ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। स्टीव जॉब्स ने रीड कॉलेज की मात्र एक सेमेस्टर की ही पढ़ाई की थी। Apple कंपनी की मदद से स्टीव जॉब्स 25 साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे।

मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पढ़ाई में इतने अच्छे नहीं थे। 2004 में जकरबर्ग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर द फेसबुक नाम से एक ऐसी साइट बनाई थी जिस पर यूजर अपना प्रोफाइल बना सके और फोटो अपलोड कर सकें। पढ़ाई और फेसबुक का साथ चलाना मुश्किल था जिस वजह से उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story