×

मक्का में होता है दुनिया का सबसे बड़ा इफ्तार, रोज का खर्च है 1.78 करोड़

shalini
Published on: 15 Jun 2016 11:08 AM GMT
मक्का में होता है दुनिया का सबसे बड़ा इफ्तार, रोज का खर्च है 1.78 करोड़
X

लखनऊ: रमजान का पाक महीना चल रहा है। कई जगहों पर हजारों की संख्या में लोग एक साथ इफ्तारी करते हैं। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े इफ्तार के बारे में जानकर हैरानी होगी। जी हां, मदीना शहर में स्थित मस्जिद ए हरम में दुनिया का सबसे बड़ा इफ्तार देखने को मिल रहा है।

है एक दिन का 1.78 करोड़ रूपए खर्चा

-यहां हर रोज 12,000 से ज्यादा मेजें लगाई जा रही हैं।

-इन मेज़ों पे तकरीबन 3 लाख मुसलमान एक दिन में इफ्तार कर रहे हैं।

-इस पूरे कार्यक्रम का रोजाना का ख़र्चा 10 लाख सऊदी रियाल है।

-जो भारतीय रुपयों में लगभग 1.78 करोड़ आएगा।

-खाने पीने की बात करें तो 1,30,000 लीटर जमजम पिया जा रहा है

-जबकि 50,000 लीटर अरबी कॉफी, 3,00,000 ब्रेड रोल, 50,000 लीटर दही और दूध और 50,000 लीटर फलों के जूस और 40 टन खजूर रोजाना लग रहे हैं।

नहीं बचती है जरा सी गंदगी

-इफ्तार 15 मिनट तक चलता है।

-खाने की व्यवस्था अलग-अलग लोगों ने ले रखी है।

-इसमें लेकिन एक बड़ी अच्छी बात ये भी है कि इफ्तार खत्म होने के 15 मिनट बाद वहां पर जरा भी गंदगी का कोई निशान नहीं रहता।

-तुरंत सफाई कर दी जाती है।

shalini

shalini

Next Story