×

ऐसी होगी श्रीदेवी की आखिरी यात्रा, इसे पति व सौतेला बेटा अर्जुन कपूर करेंगे पूरा

suman
Published on: 26 Feb 2018 12:11 AM GMT
ऐसी होगी श्रीदेवी की आखिरी यात्रा, इसे पति व सौतेला बेटा अर्जुन कपूर करेंगे पूरा
X

मुंबई: श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं, मात्र 54 वर्ष की उम्र में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अभी तक उनका पार्थिव शरीर वतन वापस नहीं लौट सका है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आज दोपहर तक उनका शरीर मुंबई आ जाएगा। जिसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।उनके अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह पढ़ें...तो इस वजह से नहीं आ पा रहा है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

श्रीदेवी के जीवन की तरह उनका परिवार अब उनकी अंतिम यात्रा को भी बेहद खास बनाना चाहते हैं। उनका अंतिम संस्कार उनकी मर्जी के अनुसार ही किया जाएगा। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत प्यारा था और उन्होंने एक दिन कहा था कि उनका अंतिम यात्रा जब निकाली जाए तो वो सफेद रंग के फूलों से सजाया जाए। श्रीदेवी की इसी अंतिम ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अब उनका परिवार जुट गया है। जहां श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा उस जगह को सफेद रंग मोगरा और गुलाब के फूलों से सजाया जाया रहा है।

श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर, देवर अनिल कपूर मुंबई में हैं और वो ही इन जिम्मेदारियों को संभाला हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का पोस्टमार्टम रविवार रात ही खत्म हो गया था लेकिन रिपोर्ट आने में हुई देरी के कारण उनके शरीर को देश लाने की अनुमति नहीं मिल सकी थी। लेकिन अब जल्द ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

भांजे की शादी में शिरकत करने पहुंची श्रीदेवी का शनिवार दे रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. जिस वक्त उन्हें दिल का दौरा आया वो दुबई के होटल के कमरे में थी. उस वक्त उनके साथ परिवार का कोई शख्स मौजूद नहीं था. पति बोनी कपूर बेटी खुशी को छोड़ने मुंबई आए हुए थे और श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई जाने वाले थे लेकिन किसे पता था कि कुछ ही वक्त बाद श्रीदेवी उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएंगी.

suman

suman

Next Story