×

'रॉक एंड रोल' के दिग्गज कलाकार चक बेरी का 90 साल की उम्र में निधन, कुछ ऐसा रहा इनका सफर

गिटारिस्ट और सिंगर चक बेरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने संगीत की शैली ‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत की। 50 से 60 के दशक के बीच 'रोल ओवर बिथोवन' और 'स्वीट लिटिल सिक्सटीन' जैसे हिट गानों के लिए याद किया जाता है। मिसौरी पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार (18 मार्च) को फेसबुक पर पोस्ट करके दी।

priyankajoshi
Published on: 19 March 2017 1:21 PM GMT
रॉक एंड रोल के दिग्गज कलाकार चक बेरी का 90 साल की उम्र में निधन, कुछ ऐसा रहा इनका सफर
X

नई दिल्ली : गिटारिस्ट और सिंगर चक बेरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने संगीत की शैली ‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत की। 50 से 60 के दशक के बीच 'रोल ओवर बिथोवन' और 'स्वीट लिटिल सिक्सटीन' जैसे हिट गानों के लिए याद किया जाता है। मिसौरी पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार (18 मार्च) को फेसबुक पर पोस्ट करके दी।

उन्होंने रॉक संगीत के लिए तीन योगदान दिए हैं, जिनमें एक अनूठा स्वेगर, प्राथमिक मेलोडिक तत्व के रूप में गिटार पर एक रफ फोकस और गीत लेखन और कहानी को बयां करने वाली कहानी पर जोर देना शामिल हैं।

चक बेरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइडस में जाएं...

क्या लिखा था मिसौरी पुलिस ने?

मिसौरी पुलिस ने फेसबुक के पोस्ट पर लिखा, 'सेंट चार्ल्स काउंटी पुलिस विभाग बड़े दुख के साथ चार्ल्स एडवर्ड एंडरसन बेरी के निधन की पुष्टि करता है। जिन्हें दिग्गज संगीतकार चक बेरी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कहा कि बेरी ने स्थानीय समायनुसार एक बजकर 26 मिनट पर अंतिम सांस ली।'

ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा

-बेरी का जन्म मिसौरी के सेंट लुई में 18 अक्टूबर 1926 में हुआ था।

-बेरी को 1984 में ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजे गए।

-उनका पहला गाना 1955 में रिलीज हुआ था।

-बेरी पहले व्यक्ति थे, जिन्हें 1986 में रॉक एंड रोल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

पहली एलबम का किया था एलान

-बता दें कि पिछले साल चक बेरी ने चार दशक बाद अपनी पहली एलबम रिलीज करने का एलान किया था। जिसे वह अपनी पत्नी थेमेटा टॉडी को समर्पित करने वाले थे।

-बेरी एक मध्य वर्गीय अफ्रीकी-अमेरिकी परिवार में जन्मे थे।

-छोटी सी उम्र से ही संगीत में रुचि रही थी।

-उन्होंने अपना पहला प्रदर्शन 1941 में समनर हाई स्कूल के मंच पर दिया था।

बनाई नई पहचान

-जब बेरी हाई स्कूल में थे तो उन्हें हथियार चोरी के आरोप में दोषी पाया गया था।

-इसके बाद उन्हें 1944 से 1947 तक सुधारगृह में रहना पड़ा था।

-वहां से निकलने के बाद बेरी ने शादी कर ली और एक ऑटोमोबाइल के प्लांट में काम करने लगे थे।

-वहां पर उनका काम करने का मन नहीं लगा था। इसके बाद से उन्होंने संगीत में कदम रखा और अपनी एक नई पहचान बनाई।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story