×

VIDEO: तेंदुए ने किया कई लोगों को घायल, हार्ट अटैक से खुद भी मरा

By
Published on: 26 July 2016 1:25 PM GMT
VIDEO: तेंदुए ने किया कई लोगों को घायल, हार्ट अटैक से खुद भी मरा
X

गोरखपुरः बड़हलगंज क्षेत्र में घुसे एक तेंदुए ने बच्‍चे सहित छह लोगों को हमला कर घायल कर दिया। गांव में जो भी तेंदुए के पास गया, उसे तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। यहां तक कि उसने एक युवक को दौड़ाकर अपने दांत उसकी कमर में गड़ा दिए। देर शाम इस उत्पाती तेंदुए की अचानक मौत हो गई। गोरखपुर के डीएफओ एचएस यादव के मुताबिक तेंदुए को हार्ट अटैक हो गया था।

घर में छिपकर बैठी दो महिलाएं और एक बच्‍चा

-खजुरी पांडेय गांव के उसरा पर भरत यादव का मकान है। तेंदुआ उनके मकान के अंदर भूसे के घर में छिपकर बैठ गया था।

-भरत यादव के परिवार की दो महिलाएं और एक बच्चा घर के अंदर थे। वो लोग घंटों घर में फंसे रहे।

ये भी पढ़ें...हाथियों के बाद अब अजगर की दहशत, घर में घुसकर निगल गया बत्‍तख

अचानक हमला कर किया घायल

-मंगलवार की सुबह सूरज अपने 3 साल के भान्जे के साथ घर के बाहर बैठा था।

-घर के सामने मक्के की फसल बोई गई है के पास चौकी पर बैठा था।

-अचानक मक्के के खेत से निकला तेंदुआ सूरज पर हमला बोलते हुए बच्चे को खींचने लगा।

-सूरज ने भान्जे को अपने सीने से मजबूती के साथ चिपका लिया और शोर मचाया।

-जब तक लोग पहुंचते तब तक तेंदुए ने दोनों को बुरी तरह पंजा मारकर घायल कर दिया था।

-लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागकर गांव के दूसरे टोले में पहुंच गया।

-तेंदुए ने सरिता, बृजेश यादव, सुरेन्द्र और सुबेदार मौर्य को झपट्टा मारकर घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें...40 मिनट तक अजगर ने बकरी को दबोचे रखा, VIDEO में देखिए फिर क्या हुआ ?

घर के अंदर छि‍पकर बैठा तेंदुआ

ये भी पढ़ें...VIDEO: जहरीले सांप बन गए खिलौना, कोबरा हो या अजगर इनसे क्या डरना

leopard जाल में लिपटे तेंदुए की लाश

पकड़े जाने से पहले ही मौत

सूचना दिए जाने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बड़हलगंज स्थित वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महराजगंज के सोहगीबरवा रेंज की टीम को तेंदुआ निकलने की सूचना दी। तेंदुआ पकड़ा जाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Next Story