×

कभी ऐसे दिखते थे ये शावक, PHOTOS में देखिए 4 महीने बाद की मस्ती

Newstrack
Published on: 28 Jan 2016 2:50 PM GMT
कभी ऐसे दिखते थे ये शावक, PHOTOS में देखिए 4 महीने बाद की मस्ती
X

लखनऊ: ठंड के मौसम में भी लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर में गुरुवार को भी पर्यटकों का जमावड़ा था। शेरनी वसुंधरा धूप खाने बाड़े से बाहर निकली। सबसे पहले उसने पूरे मैदान का मुआयना किया। पेड़ पर अपने नाखूनों को रगड़ा। अभी वो बाहर का जायजा ले ही रही थी कि उसके चारों शावक खिली हुई धूप खाने मां के पास बाड़े से बाहर आए और खेलने लगे।

अब 4 महीने के हो गए वसुंधरा के ये शावक अब 4 महीने के हो गए हैं। इनका जन्म पिछले साल एक सितंबर को हुआ था। 25 अक्टूबर को पहली बार ये पर्यटकों के सामने आए थे। एक बार फिर उन्हें बाहर देखकर पर्यटक भी खुश नजर आए। उन्होंने इस पूरे नजारे को कैमरों में कैद किया।

नीचे तस्वीरों में देखिए, बड़े हो चुके शावकों ने कैसी की मस्ती...

जू में धूप सेंकता एक शावक। जू में धूप सेंकता एक शावक।

सर्दी के मौसम में धूप का मजा लेता शावक। सर्दी के मौसम में धूप का मजा लेता शावक।

lion-03

पर्यटकों की भीड़ को देखते चारों शावक। पर्यटकों की भीड़ को देखते चारों शावक।

बाड़े में ऊपर मस्ती से बैठा हुआ शावक। बाड़े में ऊपर मस्ती से बैठा हुआ शावक।

मां के साथ दहाड़ भरता शावक। मां के साथ दहाड़ भरता शावक।

मां को प्यार करता एक शावक। मां को प्यार करता एक शावक।

lion-08

चार महीने में ऐसे दिखने लगे हैं ये शावक। चार महीने में ऐसे दिखने लगे हैं ये शावक।

मांं वसुंधरा के साथ अठखेलियां करते शावक। मांं वसुंधरा के साथ अठखेलियां करते शावक।

Newstrack

Newstrack

Next Story