×

ALERT: अगर आप नहीं देती हैं जल्दी किसी को भाव तो आपके होंठों का रंग ही बता देगा आपका स्वभाव

suman
Published on: 24 Jan 2017 6:25 AM GMT
ALERT: अगर आप नहीं देती हैं जल्दी किसी को भाव तो आपके होंठों का रंग ही बता देगा आपका स्वभाव
X

लखनऊ: कभी राइटर ने लिखा था कि होंठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो। मतलब की जिस लिप को लेकर गीत अमर हो जाते है उसी पर लगने वाले रंग भी आपके स्वभाव को बयां करते है। रंगों का जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है और रंग हमारे व्यक्तित्व को भी बयां करते हैं। रंगों के चुनाव से लोगों का नेचर और पसंद-नापसंद का पता चलता है। इसी तरह लिप्स कलर भी महिलाओं के व्यक्तित्व को बयां करती है।लिप्स कलर के चुनाव से महिला के स्वभाव और सोच के बारे में पता चलता है। आज हम आपको बता रहे हैं लिप के रंग के अनुसार महिलाओं का कैसा नेचर होता है।

आगे पढ़ें और क्या कहते हैं लिप कलर....

कहते हैं जो महिला लिप्स पर लाल रंग का शेड लगाना पसंद करती है। वो एनरजेटिक, साहसी होती हैं। ज्योतिष के अनुसार ये महिला किसी भी मुश्किल का सामना करने की हिम्मत रखती हैं। लाल रंग का लिप्स शेड लगाने वाली महिलाएं लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना भी जानती हैं।

आगे पढ़ें और क्या कहते हैं लिप कलर....

जो महिलाएं लिप्स पर पिंक शेड की लिपस्टिक लगाती है वो बहुत ही जिंदादिल होती हैं। ये महिलाएं क्यूट तो होती ही हैं साथ ही दिल की भी अच्छी होती हैं। इस रंग का शुक्र पर प्रभाव होता है इसलिए ये महिलाएं थोड़ी रोमांटिक भी होती हैं।

आगे पढ़ें और क्या कहते हैं लिप कलर....

जो महिलाएं लिप्स पर न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाती है वो जमीन से जुड़ी होती है। ये बहुत शांत होती हैं। कहा जाता है कि इन्हें अपने लुक्स के बारे में अच्छे से पता होता है इसलिए ये कलर से उसे छुपाना नहीं चाहती। कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं सभी की मदद करती हैं।

आगे पढ़ें और क्या कहते हैं लिप कलर....

जो महिलाएं लिप्स कलर के लिए ब्राउन रंग चुनती हैं वो हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहती हैं। नारंगी कलर को पसंद करने वाली महिलाएं करियर को लेकर काफी सीरियस होती हैं और इन्हें हर जगह सम्मान भी मिलता है।

suman

suman

Next Story