हाथ में माइक लेकर देती है पर्यावरण का संदेश,किम जोंग को किया खबरदार

Admin
Published on: 20 March 2016 8:34 AM GMT
हाथ में माइक लेकर देती है पर्यावरण का संदेश,किम जोंग को किया खबरदार
X

गोरखपुरः जया की उम्र महज 11 साल है। इस उम्र में जब बच्चे खेलने कूदने का शौक रखते हैं तो वह निकल पड़ी है, लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने। नन्हे हाथों में माइक और कंधे पर लाउडस्पीकर टांगे जया शहर की सड़कों पर बेधड़क लोगों को अपना संदेश देती है। वह उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को भी संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति खबरदार कर रही है।

गांव-गांव घूम कर कर रही लोगों को जागरूक

झंगहा थानाक्षेत्र के राजधानी गांव के किसान वीरेंद्र विक्रम सिंह और अनुराधा सिंह की 11 वर्ष की बेटी जया खेलने कूदने की उम्र में हाथ में माइक और लाउड स्पीकर लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव-गांव घूम कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास करना शुरू किया, तो शुरुआती दौर में लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जया इससे विचलित नहीं हुईं। वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को अपना पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती रहीं।

किम जोंग को किया सचेत

-जया ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को पर्यावरण संरक्षण के लिए सचेत किया हैं।

-वह इस इरादे को लेकर गोरखपुर शहर आईं।

-प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।

क्या कहती है जया

-आदित्य पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा जया सिंह के हौसले की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

-वह कहती हैं कि पिछले वर्ष जब भूकंप आया, तो उसके मन में लोगों को जागरुक करने का विचार हुआ।

-सूर्य में हुए विस्फोट के प्रभाव और ओजोन परत के कमजोर होने के कारण धरती पर उथल-पुथल हो रही है।

-वह आगे भी इसी तरह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते रहना चाहती हैं।

-भूकंप जैसी आपदा ने जहां बड़े-बड़े लोगों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

-वहीं ये छोटी सी बच्ची पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर रही हैं।

-इसके साथ ही वह लोगों को यह सन्देश दे रही हैं कि पृथ्वी को हरा-भरा रखें।

-मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में न पड़े।

Admin

Admin

Next Story